Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी रिकार्ड मतदान तमिलनाडु एग्जिट पोल में रेस का काला घोड़ा नया है West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुर... देश के चुनावों में फिर से मोदी का जलवा कायम रहेगा Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्... अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया 'राहत', जा... चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिट... गिरफ्तार कर अपमानित करना जरूरी नहीः पवन खेड़ा

Property मालिकों के लिए बड़ी चेतावनी! बड़े Action की तैयारी में सरकार

चंडीगढ़: शहर के प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के लिए बड़ी चेतावनी है। पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स की कम वसूली राज्य के लिए राजस्व जुटाने में बड़ी बाधा बन रही है। राज्य में करीब 94,000 व्यावसायिक (कमर्शियल) संपत्तियों से जुड़े प्रॉपर्टी टैक्स के लगभग 1100 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसी वजह से अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली काफी पीछे रह गई है।

पंजाब सरकार द्वारा इस समस्या को सुलझाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पाए हैं। इन प्रयासों में टैक्स डिफॉल्टरों को बार-बार नोटिस जारी करना भी शामिल है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए राजस्व जुटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने टैक्स नहीं चुकाने वाली संस्थाओं से अपील की है कि वे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई जैसी सख्त कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें।