Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Digital Censorship in Russia: रूस में इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां; दो-दो फोन रखने को मजबूर हुए रूसी ना... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक करें लिस्ट, 15 से 21 जून के बीच इन राज्यों... Google New Project: अब पुराने स्मार्टफोन बनेंगे सुपर कंप्यूटर! डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने क... Sunday Sun Worship: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा क्यों है खास? जानें अर्घ्य देने का सही समय और नि... Healthy Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय; किचन में मौजूद ये चीजें हैं सब... Greater Noida News: जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान... Noida Cyber Crime: एयर टिकट के नाम पर करोड़ों की ठगी; नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्त... Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप

हरियाणा के इस जिले में सरकारी दफ्तरों का बदला समय, प्राइवेट ऑफिस में अगले आदेश तक ‘Work from home’

गुरुग्राम : दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। ग्रेप-4 की पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। इसी को देखते हुए रविवार को एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने सभी निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। इसके साथ ही गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों के आने-जाने के समय में भी बदलाव किया गया।

सरकारी दफ्तरों के टाइम में बदलाव

गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर  ने एडवाईजरी जारी की है। इसमें उन्होंने सभी निजी दफ्तरों से कहा है कि जब तक हवा की गुणवत्ता सुधर नहीं जाती, तब तक वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। इसके अलावा गुरुग्राम जिला प्रशासन ने राज्य सरकार और नगर निगमों के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया है। अब गुरुग्राम के सभी राज्य सरकारी दफ्तर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं, नगर निगम गुरुग्राम और नगर निगम मानेसर के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेंगे। इसी तरह सोहना, पटौदी मंडी और फर्रुखनगर के नगर परिषदों और नगर समितियों के दफ्तर भी सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही खुलेंगे।