Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम की महिलाओं की 'बड़ी बैसाखी'! 40 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹9,000; CM हिमंत सरमा ने महिला... दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी ल... Punjab Budget 2026: 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिल... Arvind Kejriwal in Gujarat: गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- "भ्रष्टाचार खत्म करने क... Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; प... UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार क... दिल्ली की रफ्तार को लगा 'पंख'! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा ... Tamil Nadu Assembly Election 2026: AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन को घेरा, बोले- "गठब... Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभी... मलेरिया नियंत्रण की दिशा में इस खोज की बहुत मदद मिलेगी

टॉक्सिक’ के साथ कियारा आडवाणी का ‘किलर’ लुक! पहली झलक ने इंटरनेट पर लगाया ग्लैमर का तड़का; यश संग केमिस्ट्री देखने को बेताब हुए फैंस

बॉलीवुड और साउथ के पैन-इंडियन सिनेमा की बड़ी फिल्मों में अब एक और नाम जुड़ गया है, जो यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ है. यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. इस फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसने फैंस को खासा रोमांचित कर दिया है. इस फिल्म में कियारा एक दमदार किरदार नादिया के रूप में दिखाई देंगी, जिसकी पहली झलक ने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर दी हैं.

टॉक्सिक‘ फिल्म के पहले लुक पोस्टर में कियारा को ताकतवर और सख्त अंदाज में देखा जा सकता है. हालांकि, पोस्टर देखने पता चलता है कि उनके चेहरे पर कई तरह के इमोशन हैं. फिल्म में कियारा का किरदार कहानी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पोस्टर को शेयर करते वक्त मेकर्स ने कैप्शन में लिखा पेश है कियारा आडवाणी, नादिया के किरदार में- ए ‘टॉक्सिक’ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स. लोग एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं.

2026 में होगी रिलीज

हालांकि, पोस्टर में कियारा के मेकअप और स्टाइल का सख़्त और जोरदार प्रभाव दिखता है, जिससे उनकी भूमिका की गहराई और फिल्म की थ्रिलिंग थीम के बारे में कयास लगाए जा रहा है. Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की लोग बहुत लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. इसमें कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य लीड रोल में हैं. ये फिल्म मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट कर रहे हैं.

पैन इंडिया फिल्म है

यह फिल्म खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि यह भारत की पहली बड़ी फिल्म है जिसे इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट किया गया है और बाद में इसे कई भाषाओं में डब भी किया जाएगा, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ महीनों से चल रही है और पोस्ट-प्रोडक्शन व डबिंग के काम को भी जल्दी पूरा किया जा रहा है. फिल्म में कई बड़े नाम जैसे नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत समेत कई कलाकार हैं, जो इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.