Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का... Travel Insurance Claims: विदेश में फ्लाइट रद्द होने पर कैसे पाएं रिफंड? जानें ट्रैवल इंश्योरेंस के ज... अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 'Neo' मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैर... रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन... होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ...

Exams हो गए Suspend, पंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया अहम फैसला, जानें अब कब होगी परीक्षाएं

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने प्रशासनिक कारणों के चलते पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) प्रवेश परीक्षा 2026 और पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 को स्थगित कर दिया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) 2026, जो पहले 28 दिसंबर को आयोजित होनी थी, अब 10 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026, जो पहले 9 जनवरी 2026 को निर्धारित थी, अब 15 मई 2026 को कराई जाएगी। यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों और आम जनता को सूचित किया है कि दोनों परीक्षाओं की संशोधित समय-सारिणी और विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) से संबंधित जानकारी के लिए cetug.puchd.ac.in और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट से जुड़ी जानकारी के लिए puthat.puchd.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से संबंधित वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।