Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती गर्मी के बीच मानसून जैसा मिजाज! झारखंड में 7-8 मार्च को गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें आपके जि... महापौर तो बन गए, अब डिप्टी मेयर की बारी! भाजपा ने तैयार किया खास प्लान, जानें कैसे चुना जाता है उपाध... रंगों में डूबीं केंद्रीय मंत्री! अन्नपूर्णा देवी ने फूलों वाली होली खेलकर जीता दिल, देखें जश्न की खू... Meghnath Mela: 60 फीट ऊंचे स्तंभ पर हैरतअंगेज कारनामे, उल्टा लटककर झूला झूलने की अनोखी परंपरा Ratlam Medical College News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली पर खूनी खेल, छात्रों को कार से कुचलने की को... Maihar Ropeway News: मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, चैत्र नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस कार्य शुरू; द... MP News: शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर बड़ा तोहफा; छात्रों के लिए फ्री कोचिंग और गांव-गांव पहुंचें... Bank Fraud or Glitch: बैंक खाते में अचानक आए करोड़ों रुपये, बैंक अधिकारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही 3... Barwani News: धुरेड़ी पर बड़वानी में 'अग्नि परीक्षा', ज्वाला माता को खुश करने के लिए अंगारों पर नंगे... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर...

सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइकर्स, एक की मौत, विधायक भावना बोहरा ने घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

कवर्धा: कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहट्टा बंजारी चौक के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके से गुजर रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल युवक को अस्पताल भिजवाया.

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, एक की मौत

शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे से टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विधायक भावना बोहरा ने घायल को भिजवाया अस्पताल

इसी दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था. सड़क हादसा और घायल युवक को देखकर विधायक ने तुरंत काफिला रुकवाया. उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिए कि घायल युवक को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया जाए. विधायक के निर्देश पर घायल को काफिले की गाड़ी से तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.

कवर्धा पुलिस कर रही जांच

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सड़क हादसों की जांच की जा रही है. कवर्धा पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.