Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने लिया ... Kharge vs PM Modi: 'कहां गया 56 इंच का सीना?' पीएम मोदी के तंज पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा पलटवार Train Derailment: गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, 16 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें ... Priyanka Gandhi on NEET: 'संसद बच्चों की है, किसी की जागीर नहीं', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़कीं प्र... Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली में आग का तांडव, हरि नगर में फटे सिलेंडर, स्वरूप कॉलोनी के गोदाम में... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर फिर डटे CJP समर्थक, पुलिस से झड़प के बाद दिलजीत दोसांझ ने दिया स... CJP Protest in Delhi: क्या धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए छात्रों का खून बहा रही सरकार? अभिजीत दीप... पुलिस के जबर्दस्त इंतजाम को तोड़कर आगे बढ़े छात्र उत्तरी इराक के अमेरिकी ठिकानों तक ईरानी हमला सैनिकों की बहाली का भी देश के भीतर विरोध

पुरानी रंजिश ने फिर छीन लीं 2 जिंदगियां, चाचा-भतीजे की हमलावरों ने की बेरहमी से हत्या

कैथल: कैथल जिले के गांव पाई में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। बदमाशों ने पहले 38 वर्षीय राजेंद्र को पूंडरी जाते समय जटहेड़ी के पास गोलियों से भून दिया, इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव में पहुंचकर 65 वर्षीय वीरभान को भी मौत के घाट उतार गए। दोनों हत्याओं से गांव में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र पूंडरी की ओर जा रहा था, तभी जटहेड़ी के नजदीक आरोपियों ने राजेंद्र को खेत में दौड़ा–दौड़ा कर गोलियां मारीं। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए वह खेतों की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने पीछा करके उसे वहीं ढेर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर फूट–फूट कर रो पड़े।

दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल

इधर इस वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी गांव पाई में पहुंच गए। बताया जाता है कि उस समय वीरभान खेतों में अमावस्या पर पूजा–अर्चना कर वापस लौट रहे थे। बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल वीरभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगातार दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल हो गया।

गांव के लोगों के अनुसार 2012 में पाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की घटना को उसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुराने विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।