Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kharge vs PM Modi: 'कहां गया 56 इंच का सीना?' पीएम मोदी के तंज पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा पलटवार Train Derailment: गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, 16 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें ... Priyanka Gandhi on NEET: 'संसद बच्चों की है, किसी की जागीर नहीं', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़कीं प्र... Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली में आग का तांडव, हरि नगर में फटे सिलेंडर, स्वरूप कॉलोनी के गोदाम में... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर फिर डटे CJP समर्थक, पुलिस से झड़प के बाद दिलजीत दोसांझ ने दिया स... CJP Protest in Delhi: क्या धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए छात्रों का खून बहा रही सरकार? अभिजीत दीप... पुलिस के जबर्दस्त इंतजाम को तोड़कर आगे बढ़े छात्र उत्तरी इराक के अमेरिकी ठिकानों तक ईरानी हमला सैनिकों की बहाली का भी देश के भीतर विरोध वेनेजुएला के बाद अब पेरू में भी जुड़वा भूकंप का कहर

विज का बड़ा ऐलान, अब बसों में लगाया जाएगा ये नया सिस्टम… टिकट को लेकर भी किया जाएगा बड़ा बदलाव

चण्डीगढ:  हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए टैªकिंग सिस्टम तथा ऐप को भी विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है और प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है तथा यात्रियों को टिकटों को विधिवत पंच और रिकार्ड किया जाता हैं।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें। उन्होंने कहा कि बसों में आटोमैटिक टिकटिंग का सिस्टम लगाया हुआ है और इस सिस्टम को ओर अधिक एंडवास किया जा रहा हैं ताकि अब पेटिम/कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकार्ड भी रह सकें।

परिवहन मंत्री ने कहा कि जहां तक बस अडडों पर बसों के जाने की बात है तो प्रैक्टिकली इसको मॉनिटर करना काफी मुश्किल है, इसलिए उनके द्वारा बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है ताकि एयरपोर्ट पर जहाज की जानकारी के अनुरूप कौन सी बस किस समय पर कहां पर है, का पता चल सकें। इसके लिए बस अडडों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी और यात्रियों को अमुक बस के बारे में पता चल सकेगा।

बसों की जानकारी के लिए ऐप की जानकारी देते हुए श्री विज ने कहा कि बसों की जानकारी के संबंध में एक ऐप भी विकसित की गई है, लेकिन कुछ कमी के चलते उस ऐप पर पुनः बनाने के लिए कहा गया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि मेरी बस कितनी दूर है। इसके अलावा, हमारे द्वारा भी बस के रूट की जानकारी व बस की लोकेशन को देख पाएंगे कि अमुक बस सही रूट पर चल रही है या नहीं।