Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

सालगिरह पर उजड़ गया हंसता खेलता परिवार…सेल्फी ले रही महिला का फिसला पैर…नदी में गिरने से मौत

जबलपुर : सेल्फी का जुनून और तबाह हो गया हंसता खेलता परिवार…मध्य प्रदेश में सेल्फी ले रही एक महिला नदी में जा गिरी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपनी सालगिरह मनाने बेटी और पति के साथ भेड़ा घाट पहुंची थी जहां फोटो शूट के दौरान हादसा हो गया। महिला का शव हादसे की जगह से कुछ दूर मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर रामेश्वर कॉलोनी निवासी आशीष गर्ग पत्नी स्वाति और दस वर्षीय बेटी के साथ न्यू भेड़ाघाट पहुंचे थे। आशीष गर्ग आयुध निर्माणी खमारिया में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं और पत्नी के साथ सालगिरह मनाने निकले थे। मौज मस्ती के दौरान स्वाति गर्ग धुआंधार फॉल के किनारे खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नर्मदा नदी में जा गिरीं। स्वर्गद्वारी के पास नदी में उनका शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सालगिरह की खुशियां मिनटों में मातम में बदल गई। तिलवारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद परिजन सदमें में हैं।