Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और... Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बर्फबा... Punjab High Court on Security: हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा पर सवाल! HC ने पंजाब सरकार को दि... Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र के नवापुर में बर्ड फ्लू का कहर; 1.40 लाख मुर्गियां मारी जाएंगी, 5 क... ATS Operation: संदिग्ध आतंकियों का बड़ा खुलासा; निशाने पर थे 5 हिंदू नेता, ग्रेनेड हमले से दहशत फैला... Saharanpur Crime: सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, प... Greater Noida Housing Scheme: ग्रेटर नोएडा में 2500 सस्ते फ्लैट्स का मौका; 300 बेड का अस्पताल और हॉस... Palk Strait Swimming: ईशांक सिंह का कमाल; पाक जलडमरूमध्य को 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया, बना न...

नूंह में भीषण हादसा! घने कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट, 2 पुलिस अफसरों सहित 4 की मौत से हड़कंप, यातायात ठप

हरियाणा के नूंह जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से भीषण हादसा हुआ है. एक के बाद एक 20 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये हादसा पिनगवां थाना क्षेत्र के रानियाला-पाठकपुर गांव के पास हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय अचानक छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई थी. इसी दौरान सबसे पहले दो ओवरलोडेड डंपर ट्रक आपस में टकरा गए. टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आ रहा अमरूद से लदा एक ट्रक भी इन डंपरों से भिड़ गया.

2 पुलिसकर्मियों की भी गई जान

टक्कर के बाद अमरूद से भरा ट्रक पलट गया और सैकड़ों किलो फल सड़क पर फैल गए. फिर एक के बाद एक गाड़ियों की टक्कर होती चली गईं. हादसे में जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें कार, ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन शामिल हैं. इस हादसे में जान गंवाने वालों में दो पुलिस अफसर भी शामिल हैं, जो ड्यूटी पर तैनात थे.

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई. कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लोग गाड़ियों में फंसे नजर आए. हादसे में घायल लोगों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और सड़क पर बिखरे अमरूदों को साफ कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया जा सका.