Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ...

देवघर के पेड़े में मिट्टी की मिलावट की बात निकली बेबुनियाद, प्रशासन और लैब रिपोर्ट ने अफवाहों पर लगाया विराम

देवघर:बैद्यनाथ धाम देवघर के प्रसिद्ध प्रसाद पेड़े में मिट्टी की मिलावट को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों ने आम लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया में यह दावा किया गया था कि श्रावणी मेले के दौरान देवघर के पेड़े में करीब 15 प्रतिशत तक मिट्टी मिलावट की गई थी. खबर के वायरल होते ही मामला काफी तूल पकड़ लिया.

हालांकि जब पूरे मामले की पड़ताल की गई तो इन दावों की पुष्टि कहीं से भी नहीं हो सकी. जिला खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब तक की गई जांच में देवघर की किसी भी दुकान में पेड़े में मिट्टी की मिलावट का कोई प्रमाण नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि श्रावणी मेले में से लेकर अब तक लगभग 600 से 700 पेड़ा की दुकानों की जांच की जा चुकी है, लेकिन एक भी स्थान पर पेड़े में मिट्टी की मिलावट की शिकायत सही नहीं पाई गई.

फूड इंस्पेक्टर ने अफवाहों पर लगाया विराम

फूड इंस्पेक्टर राजेश शर्मा के अनुसार राज्य स्तर की फूड स्टेट लेबोरेटरी से भी इस मामले की पुष्टि कराई गई है. लैब रिपोर्ट और विभागीय जांच दोनों में यह साफ हो चुका है कि देवघर में तैयार हो रहे पेड़े पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनमें मिट्टी की मिलावट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. राज्य के वरीय अधिकारियों द्वारा भी प्रेस विज्ञप्ति और आधिकारिक बयान जारी कर इस अफवाह का खंडन किया जा चुका है.

देवघर का प्रसिद्ध प्रसाद है पेड़ा

गौरतलब है कि देवघर एक वैश्विक स्तर का धार्मिक स्थान है. देवघर के द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में भारत से ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देशों से लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं और प्रसाद के रूप में देवघर का पेड़ा खरीदकर ले जाते हैं. ऐसे में इस तरह की अफवाह निश्चित रूप से पूरे देश और दुनिया के लोगों को परेशान कर सकता है.