Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lokesh Meena Death Case: अपने ही गोत्र में इश्क करने पर 7 लाख जुर्माना, अब जिंदा जलने से युवक की संद... Bihar Politics: सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने छपवाई परिवार की फोटो, शुरू हुआ विवाद, RJD का हमला Bareilly Crime News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर सब्जी वाले के घर पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला ... Agra News: आगरा में बच्ची की हत्या पर भड़की भीड़, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता Bastar Naxal News: 96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्ल... खाड़ी में भयंकर युद्ध! ईरान के हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत, कुवैत में मची सबसे ज्यादा तबाही दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... क्वांटम प्रकाश में 48 आयामी दुनिया की खोज

UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रहे जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार सुरक्षा कारणों के चलते ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर अदा की जाएगी. जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंट्स एंड जकात ने बुधवार को इसकी घोषणा की है. UAE की सुरक्षा अथॉरिटी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है.

UAE में इस साल ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाएगी. दुबई और शारजाह समेत पूरे यूएई में खुले ईदगाहों या बाहरी मैदानों में नमाज नहीं होगी. लोगों को मस्जिद में जल्दी आने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. बुधवार को इस बारे में दुबई और शारजाह समेत पूरे यूएई में मस्जिदों और लोकल अथॉरिटी ने ऐलान शुरू कर दिया है. अथॉरिटी ने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

अथॉरिटी ने नमाजियों से की अपील

अथॉरिटी अधिकारियों ने नमाजियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए समय से पहले पहुंचें. साथ ही कहा कि ईदगाह और मस्जिदों से बाहर नमाज पढ़ने से बचें. बताया जा रहा है कि सार्वजनिक सड़कों या खुले स्थानों पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं, और उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि ईरान के ड्रोन हमलों से बचने के लिए यूएई ने ये फैसला लिया है.

UAE में दिखा चांद तो 19 मार्च को होगी ईद

UAE की चांद देखने वाली समिति बुधवार यानी आज 29वें रोजे पर चांद देखेगी. 18 मार्च को आसमान में शव्वाल के चांद को देखने की कोशिश की जाएगी. अगर चांद दिखाई दे जाता है तो ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार यानी 19 मार्च को मनाया जाएगा. अगर चांद दिखाई नहीं देता है तो रमजान के पूरे 30 रोजे होंगे और ई शुक्रवार (20 मार्च) को होगी.

भारत में 20 मार्च को हो सकती है ईद

अगर खाड़ी देशों में 18 मार्च को शव्वाल का चांद दिख जाता है तो वहां 19 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में भारत में भी 20 मार्च को ईद मनाई जा सकती है. दरअसल, खाड़ी देशों के एक दिन बाद भारत में अक्सर ईद का त्योहार मनाया जाता रहा है. अगर खाड़ी देशों में 20 मार्च को ईद होगी तो भारत में ये त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा. वैसे खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस साल रमजान के पूरे 30 दिन चलने की संभावना है.