Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व सैनिकों ने अदालत में चुनौती दी What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित शक्तिशाली तूफानों के साथ भारी बर्फबारी निगम चुनाव में सहयोगी एक दूसरे के खिलाफ हिमंता की हिम्मत या अंदर का भय Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

मुरैना में सनसनी, कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे बदमाश हददू और अंकुश गुर्जर,चाल नाकाम

मुरैना : सोमवार देर शाम मुरैना में पुलिस की कार्रवाई का रोमांचक व सनसनी भरा दृश्य देखने मिला. यहां जनकपुर गांव में आरक्षक को गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश हददू उर्फ सौरव गुर्जर और अंकुश गुर्जर को सरेंडर करने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों की चाल तब उलटी पड़ गई जब दोनों छिपकर जिला कोर्ट पहुंचे थे. लेकिन केस डायरी समय पर नहीं पहुंचने की वजह से दोनों की सुनवाई नहीं हो सकी. तभी कोर्ट ने बाहर निकलते ही बदमाशों को ग्वालियर महाराजपुरा थाना और मुरैना सिविल लाइन पुलिस फिल्मी अंदाज में दबोच लिया. बदमाशों को फौरन पुलिस वाहन में बिठाकर पुलिस लाइन और फिर सिविल लाइन थाने लाया गया, जहां उनसे सख्त पूछताछ जारी है.

आरक्षक को गोली मारने का मामला

3 नवंबर को मुरैना के जनकपुर गांव में ग्वालियर के महाराजपुरा थाने की पुलिस एक फरारी वारंटी हद्दू उर्फ सौरव गुर्जर को पकड़ने पहुंची थी. तभी आरोपी हददू, के भाई गौरव और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. फायरिंग में आरक्षक अनिल तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद ग्वालियर और मुरैना पुलिस संयुक्त रूप से 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार दिनों से लगातार दबिश दे रही थी.

इसी दबिश से बचने के लिए दोनों मुख्य आरोपी सोमवार शाम अचानक मुरैना जिला न्यायालय पहुंचे और सरेंडर करने का प्रयास किया. कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाने पर दोनों आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर भीड़ में गुम होकर निकलना चाहा, लेकिन पुलिस उनसे एक कदम आगे निकली.

पुलिस को पहले लग चुकी थी भनक

पुलिस को पहले ही इनके कोर्ट पहुंचने की भनक लग चुकी थी. ग्वालियर महाराजपुरा थाने की टीम और मुरैना सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी पूरी फोर्स के साथ अदालत परिसर के बाहर तैनात थे, जैसे ही दोनों आरोपी कोर्ट से बाहर निकले और तेजी से आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें वहीं धर दबोचा. अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, और लोग अचरज से देखने लगे.

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया, ” जनकपुर गांव में पुलिस आरक्षक को गोली मारने वाले दो आरोपी आज कोर्ट में सरेंडर होने की फिराक में थे. पुलिस ने उनको कोर्ट परिसर के बाहर से अरेस्ट कर लिया है. उनको पुलिस कस्टडी में रखा गया है. कल कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी.” वहीं, CSP दीपाली चंदौरिया ने बताया, ” ग्वालियर पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी ओर उसके एक साथी को न्यायलय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है.”