Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयोगशाला में विकसित रीढ़ ठीक होने में सक्षम Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... गुणवत्ता के लिए ऑथेंटिसिटी लेबल बनेः नरेंद्र मोदी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का दिया आश्वासन यह मामला हमेशा के लिए नहीं चल सकता

दिल दहला देने वाला हादसा…पिता के साथ दुकान पर जा रहा था बेटा, तभी बस ने एक पल में छीन ली 1 की जिंदगी

कुरुक्षेत्र : शाहाबाद-बराड़ा रोड पर बीते दिन शनिवार को स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान गांव पाडलू निवासी 28 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। गौरव अपने पिता प्रेमचंद के साथ बाइक पर शाहाबाद स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में गौरव की मौत हो गई।