Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य... Indore Pipeline Burst: महू में नर्मदा जल प्रदाय योजना की पाइपलाइन फटी; 150 फीट ऊपर उठा पानी का फव्वा...

केजरीवाल का कांग्रेस पर निशाना: ‘BJP की नाकामियों पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को क्यों हो रहा दर्द?’, विपक्ष के खेमे में फूट

गुजरात के जामनगर से आप विधायक गोपाल इटालिया पर हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी और कांग्रेस दोनों डरी हुई हैं.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब आप बीजेपी की नाकामियों पर सवाल उठाती है तो कांग्रेस को दर्द क्यों होता है. इसी वजह से उनकी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस अब आप के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं. केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को चेतावनी देते हुए सख्त संदेश दिया है.

केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को दी चेतावनी

केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सुन लें. AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं. गुजरात की जनता अब AAP की तरफ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग आप को पसंद कर रहे हैं. गुजरात अब बदलाव चाहती है. आने वाले चुनाव में यह बदलाव होना है और होकर रहेगा. चाहे बीजेपी और कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले.

आप विधायक ने केस दर्ज कराने से किया मना

वहीं आप विधायक गोपाल इटालिया ने कहा, “आज जामनगर की जनसभा के दौरान मेरे ऊपर हमला करनेवाले शख्स के खिलाफ मैं FIR करना नहीं चाहता. मैं उस व्यक्ति को दिल से माफ करता हूं और उस व्यक्ति एवं उनके परिवार को ईश्वर सुखी रखे यह प्रार्थना करता हूँ. जय किसान.” वहीं आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, “गोपाल इटालिया BJP के खिलाफ बोलते हैं, पर चिढ़ कांग्रेस को होती है. BJP से लड़ो तो हमला कांग्रेस करती है. ये दोनों का रिश्ता क्या है?