Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार... सैन्य अफसर संभालेंगे राम मंदिर का मैनेजमेंट: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने CEO; वित्तीय, स... बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड...

इंडिगो निवेशकों की सांसें अटकीं! 4 दिन में ₹16,000 करोड़ स्वाहा, शेयर में भारी गिरावट से बाजार में हड़कंप, क्या है गिरावट की वजह?

अगर आपके पोर्टफोलियो में एविएशन सेक्टर के शेयर हैं, खासकर इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) के, तो पिछले कुछ दिन आपके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे होंगे. देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का संकट अब केवल हवाई अड्डों और परेशान यात्रियों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसकी तपिश शेयर बाजार में भी महसूस की जा रही है. उड़ानों के रद्द होने और परिचालन में आई गड़बड़ी ने निवेशकों के भरोसे को गहरा झटका दिया है, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में बिकवाली का दौर जारी है.

शेयर बाजार में ‘क्रैश लैंडिंग’

बीता सप्ताह इंडिगो के निवेशकों के लिए भारी उथल-पुथल भरा रहा. आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति साफ दिखाई देती है. पिछले महज चार दिनों के भीतर कंपनी के शेयरों में 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को भी बाजार बंद होने तक बीएसई (BSE) पर इंडिगो का शेयर 1.22% लुढ़ककर 5,371.30 रुपए पर आ गया.

दिन के कारोबार के दौरान तो स्थिति और भी नाजुक थी, जब शेयर 3.15% तक फिसलकर 5,266 रुपए के निचले स्तर को छू गया था. एनएसई (NSE) पर भी कमोबेश यही हाल रहा, जहां शेयर 1.27% गिरकर 5,367.50 रुपए पर बंद हुआ. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से कंपनी का ऑपरेशनल ढांचा चरमराया है, उसने बड़े निवेशकों और रिटेल इन्वेस्टर्स दोनों को सतर्क कर दिया है.

मार्केट कैप को बड़ा झटका

शेयर की कीमतों में आई इस लगातार गिरावट ने कंपनी की कुल वैल्यूएशन (मार्केट कैप) को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है. 1 दिसंबर से अब तक के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इंडिगो के मार्केट कैप में करीब 16,190.64 करोड़ रुपए की भारी कमी आई है. अब कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 2,07,649.14 करोड़ रुपए रह गया है.

बाजार के जानकारों का मानना है कि एयरलाइन बिजनेस पूरी तरह से भरोसे और समयबद्धता पर चलता है. जब एक ही दिन में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो जाएं, तो इसका सीधा असर ब्रांड की छवि पर पड़ता है, और यही डर इस वक्त शेयर बाजार में हावी है. यदि यह सिलसिला लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में कंपनी की वित्तीय बैलेंस शीट पर दबाव और बढ़ सकता है.

क्या लौटेगा निवेशकों का भरोसा?

बाजार की इस नर्वसनेस को कम करने के लिए कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को आगे आना पड़ा है. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने खुद सामने आकर वीडियो संदेश जारी किया और यात्रियों से माफी मांगी. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि ‘सिस्टम रिसेट’ के बाद 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति सामान्य हो जाएगी.