Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

झारखंड राजभवन का बदला नाम, अब कहलाएगा लोक भवन

रांची: केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय के बाद झारखंड राजभवन का नया नाम लोक भवन कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के तहत रांची तथा दुमका स्थित राजभवन का नाम लोक भवन किया गया है.

आज 3 दिसंबर को जारी अधिसूचना के तहत यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के निर्देश के तहत झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के राजभवनों का नाम लोक भवन करने को कहा गया है. इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल के निवास-कार्यालय को अब लोक निवास कहा जाएगा. केंद्र सरकार के अनुसार नाम बदलने के पीछे का उद्देश्य औपनिवेशिक मानसिकता को दूर करना है.

ब्रिटिश राज में कहलाता था गवर्नर हाउस

ब्रिटिश राज में राजभवन को गवर्नर हाउस कहा जाता था, जो परंपरा अब तक चली आ रही है. बात यदि झारखंड राजभवन की करें तो राज्य गठन के बाद यह पूर्ण स्वरूप में साल 2000 में आया. यह राजभवन परिसर 62 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें से 52 एकड़ मुख्य राजभवन परिसर में और ऑड्रे हाउस 10 एकड़ में फैला है.

इस राजभवन का निर्माण 1930 में शुरू हुआ और मार्च 1931 में 7 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पूरा हुआ था. इसका डिज़ाइन वास्तुकार ब्रिटिश सैडलो बैलर्ड ने तैयार किया था. यह इमारत मुख्यतः ब्रिटिश डिज़ाइन की है, फिर भी ऐसा लगता है कि इसे स्थानीय जलवायु के अनुकूल बनाया गया है. इमारत की छत पर गर्मी से बचाव के लिए डबल रानीगंज टाइलें लगी हैं. जबकि फर्श, बैठक कक्ष और दरबार हॉल सागौन की लकड़ी से बने हैं.