कांकेर जिले में स्वास्थ्य से जुड़े 179 पदों पर संविदा भर्ती, ANM, नर्सिंग ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट जैसे पद
कांकेर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला उत्तर बस्तर कांकेर में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती निकली है. ANM, नर्सिंग ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट समेत स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग पदों के कुल 179 भर्ती निकली है. इन पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से 11 दिसंबर 2025 तक आवेदन मांगे गए हैं.
कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार को अपना आवेदन स्वयं या किसी अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, कांकेर में जमा करना होगा. सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी आवेदन के साथ एक बंद लिफाफे में जमा करनी होगी.
प्रमुख पद, संख्या और वेतनमाह
- 2nd ANM (NHM)- 12 पद (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए), ₹12,000 प्रति माह
- नर्सिंग ऑफिसर (NHM)- 39 पद, ₹16,500 प्रति माह
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (NMHP)- 1 पद, ₹31,500 प्रति माह
- नर्सिंग ऑफिसर (NMHP)- 1 पद
- लेब्रोटरी टेक्नीशियन (DPHL/IDSP)- 4 पद- ₹14,000 प्रति माह
- OT टेक्नीशियन (NHM)- 2 पद
- फिजियोथैरेपिस्ट (NHM)- 8 पद, ₹18,000 प्रति माह
- डेंटल असिस्टेंट (NOHP)- 2 पद, ₹12,000 प्रति माह
- MO– AYUSH (पुरुष, RBSK)- 2 पद, ₹25,000 प्रति माह
- ANM (RBSK)- 6 पद (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए)
- फार्मासिस्ट (RBSK) – 3 पद
- स्टाफ नर्स (NRC)- 12 पद
- कुक, केयर टेकर (NRC)- 2 पद, ₹8,800 – ₹12,000 प्रति माह
- स्टाफ नर्स (SNCU) – 3 पद
- स्टाफ नर्स (NBSU) – 8 पद
- काउंसलर (NHM) – 3 पद
- Clinical Psychologist (NMHP) – 1 पद, ₹31,500 प्रति माह
- सोशल वर्कर (NMHP)- 1 पद, ₹22,000 प्रति माह
- काउंसलर (Blood Bank)- 1 पद, ₹12,000 प्रति माह
- नर्सिंग ऑफिसर, ICU – 2 पद
- वार्ड असिस्टेंट (NMHP) – 1 पद
- सपोर्ट स्टाफ (ICU) – 8 पद
- सिक्योरिटी गार्ड (ICU) – 4 पद
- नर्सिंग ऑफिसर (NUHM) – 1 पद
शैक्षणिक योग्यता
- ANM पदों के लिए 12वीं पास + ANM कोर्स + CG Nursing Council में पंजीयन जरूरी है.
- नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स के लिए B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing / GNM + CG Nursing Council में पंजीयन
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए M.Sc Psychiatric Nursing या B.Sc Nursing + Diploma in Psychiatric Nursing + 2 वर्ष अनुभव
- लैब टेक्नीशियन के लिए 12वीं (बायोलॉजी) + BMLT/DMLT/Paramedical कोर्स + पंजीयन
- OT टेक्नीशियन के लिए 12वीं (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स) + OT Technician कोर्स + पंजीयन
- फिजियोथैरेपिस्ट के लिए BPT (Bachelor of Physiotherapy)
- डेंटल असिस्टेंट- 12वीं पास + Dental College/Clinic में अनुभव
- MO AYUSH- BHMS/BAMS/BUMS डिग्री + पंजीयन
- फार्मासिस्ट- Diploma/Degree in Pharmacy + CG Pharmacy Council पंजीयन