Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...

मिशन वात्सल्य योजना के तहत वैकेंसी, शासकीय बाल देखरेख संस्था के लिए मंगवाए गए आवेदन

दुर्ग : मिशन वात्सल्य योजना के तहत शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के लिए संविदा पदों पर भर्ती निकली है. ये भर्तियां भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हो रही है.संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन 15 दिसंबर 2025 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से मंगवाए गए हैं.

रिक्त पदों एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण

  • स्टोर कीपर सह लेखापाल- 1
  • हाउस फादर/हाउस मदर -1
  • पीटी इस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक-3
  • एजुकेटर -1
  • कला एवं काफ्ट सह संगीत शिक्षक-2
  • रसोईया -3
  • सहायक सह रात्रि चौकीदार -3
  • पदों की संख्‍या : कुल 13 पद

Vacancy in government child care

शासकीय बाल देखरेख संस्था में नौकरी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

Vacancy in government child care

उपरोक्त दिए पदों पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार जो निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता एवं अन्‍य अहर्ताओं की पूर्ति करते हों, वे अंतिम तिथि तक विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास विभाग भर्ती के संबंध में अन्‍य जानकारी आप नीचे प्रारूप में देख सकते हैं।

Vacancy in government child care

विभाग का नाम : छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास विभाग

वेतनमान : ₹ 7944-18536

आधिकारिक वेबसाइट : https://durg.gov.in/

शैक्षणिक योग्‍यता : 5वीं/हाईस्कूल/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन

आयु सीमा : 21 से 40 वर्ष के बीच

आवेदन प्रक्रिया: उपरोक्त दिए सभी अहर्ताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए स्वीकार्य होंगे. दिए गए फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरकर मांगी गई सभी जानकारी और दस्तावेजों को सत्यापित फोटोकॉपी दिए गए पते जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग परिसर, दुर्ग पर 15 दिसंबर से पहले स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने हैं.