Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंधेपन की खास बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए नई उम्मीद, देखें वीडियो मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S...

जांच में बड़ा खुलासा, आतंकी गतिविधियों के लिए महिलाओं की भर्ती करना चाहती थी आरोपी शाहीन

दिल्ली बम विस्फोट से जुड़े ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद ने खुलासा किया है कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी। फरीदाबाद पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ी शाहीन को जांच के सिलसिले में वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में शाहीन के छात्रावास के कमरे से 18.5 लाख रुपये नकद, कुछ सोने के बिस्कुट और विदेशी मुद्रा बरामद की।

इस सप्ताह की शुरुआत में, जांच एजेंसी डॉ. मुजम्मिल को पहचान के लिए लाई थी और जल्द ही एनआईए डॉ. आदिल अहमद को भी पहचान के लिए विश्वविद्यालय ला सकती है। मुजम्मिल और आदिल अहमद लाल किला विस्फोट जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य संदिग्ध हैं। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि शाहीन चार साल तक सऊदी अरब में भी रही थी। उसने 2014 से 2018 तक सऊदी अरब के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम किया। परिसर में शाहीन से हुई पूछताछ के दौरान, एनआईए की टीम उसे मेडिकल वार्ड, कक्षा और उसके कक्ष में ले गई, ताकि उसकी गतिविधियों और संपर्कों का विवरण जुटाया जा सके।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने उन लोगों की सूची तैयार की है, जिनसे शाहीन ने बातचीत की थी। एनआईए की टीम शाहीन को एक केमिकल की दुकान पर भी ले गई, जहां से डॉ. मुजम्मिल ने कथित तौर पर विस्फोटक बनाने के लिए सामग्री खरीदी थी। लगभग 4 घंटे की जांच और पूछताछ के बाद शाहीन को रात लगभग 9 बजे दिल्ली वापस ले जाया गया।