Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

पंजाब में पहली बार कुछ न करने पर मिलेगा इनाम, खूब चर्चा में वेहलों का Competition

क्या आपने कभी वेहले रहने पर ईनाम जीता है। जी हां पंजाब के मोगा के जिले घोलिया खुर्द गांव में गांव वासियों ने मोबाइल लत से लोगों को बचाने के लिए एक अनोखी पहल की है। गांव वासियों ने एक ऐसी प्रतियोगिता आयोजित की है, जिसमें प्रतिभागियों को बिना मोबाइल फोन के वेहले लगातार बैठे रहना होगा और जो व्यक्ति सबसे अधिक समय तक बैठा रहेगा, उसे विजेता घोषित कर इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को मोबाइल से दूर कर परिवार, समाज और मानसिक स्वास्थ्य की ओर दोबारा जोड़ना है।

आयोजक कमलप्रीत सिंह गिल ने बताया कि आज बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी मोबाइल में इतने खो गए हैं कि परिवारिक मेलजोल कम होता जा रहा है और यहां तक कि संयुक्त परिवार टूटने लगे हैं। इसी सोच के साथ पंचायत ने यह अनूठी पहल की है ताकि लोग डिजिटल दुनिया से बाहर निकलकर असली जीवन से जुड़ें। प्रतियोगिता में हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। कोई भी प्रतिभागी मोबाइल लेकर नहीं आएगा और प्रतियोगिता के दौरान उठना, चलना, सोना या शौचालय जाना सीधे बाहर माना जाएगा। इस दौरान खाने-पीने की चीजें लाना, खेलकूद करना या किसी भी तरह की गतिविधि भी प्रतिबंधित है। झगड़ा करने या मैच फिक्सिंग की कोशिश करने वालों को भी तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। वहीं जो एक बार बाहर हुआ, उसे दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा।

यह प्रतियोगिता 12 घंटे, 24 घंटे या 36 घंटे तक भी चल सकती है। अंत तक बैठे रहने वाला प्रतिभागी ही जीत हासिल करेगा और पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को इनाम दिया जाएगा। आयोजन की घोषणा होते ही आयोजकों को हजारों कॉल आने लगे और लोग इस अनोखे मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर करना और उन्हें किताबें पढ़ने, परिवार के साथ समय बिताने और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने की प्रेरणा देना है।