Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कम ऊर्जा में प्रकाश की शक्ति को बढ़ाएगा 100 गुना, देखें वीडियो Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... असम राइफल्स ने हथियारों का जखीरा बरामद किया Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग से भारत के लिए अच्छी खबर Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म...

लो जी पै गया नया पंगा, ‘कामसूत्र कैंप’ का हुआ आयोजन, मचा बवाल

गोवा में प्रस्तावित ‘टेल्स ऑफ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन कैंप’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्टर ने पूरे मामले को तूल दे दिया है, जिसमें ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी का नाम, अश्लील तस्वीर और कई आपत्तिजनक इवेंट्स शामिल दिखाए गए थे। पोस्टर सामने आते ही गोवा के एक सोशल एक्टिविस्ट ने पणजी पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पोस्टर में कैम्प की फीस ₹24,995 बताई गई थी, साथ ही बुकिंग नंबर और आयोजक का नाम स्वामी ध्यान सुमित लिखा था, जिसे ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी का सदस्य बताया गया है।

वहीं इस पूरे विवाद पर ओशो लुधियाना फाउंडेशन ने साफ़ कहा है कि गोवा में कामसूत्र से संबंधित किसी भी कार्यक्रम का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके नाम का गलत उपयोग कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

बता दें कि यह कैंप 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित होना था। शिकायतकर्ता ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचने की बात कही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आयोजकों ने क्रिसमस जैसे पवित्र त्योहार को ‘कामसूत्र’ जैसे विषय के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया है, जो धार्मिक रूप से आपत्तिजनक है और समाज की भावनाओं को आहत करता है। उनका कहना है कि पोस्टर में गोवा को “सैक्स डेस्टिनेशन” की तरह दिखाया गया है, जो राज्य की छवि को खराब करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है—और यह पता लगाने की कोशिश में है कि आपत्तिजनक पोस्टर के पीछे असली जिम्मेदार कौन हैं।