Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

मास्टरमाइंड देवरानी-जेठानी: नोएडा से कीमती सामान चुराकर पश्चिम बंगाल में छिपाए थे ₹85 लाख के गहने, पुलिस ने ऐसे दबोचा

नोएडा के दो थानों की पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में घरेलू सहायिका बनकर चोरी करने वाली देवरानी-जेठानी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. दो घरों से 85 लाख रुपए की ज्वैलरी और करीब तीन लाख कैश लेकर दोनों महिलाएं भाग गईं थी. आरोपी महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाएं गहनों को पिघलाकर आर्थिक तंगी बताकर बेच दिया करती थी.

पुलिस के अनुसार, नवंबर महीने की शुरुआत में नोएडा सेक्टर-12 के पी ब्लॉक और सेक्टर-49 के बरौला गांव में चोरी की घटनाएं सामने आईं थी. दोनों ही केस में घरेलू सहायिकाओं ने काम पर रखे जाने के महज एक हफ्ते के अंदर ही इन घटनाओं को अंजाम दिया था. सूचना मिलते ही सेक्टर 24 और सेक्टर 49 थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज जांच के दौरान दोनों महिलाओं को हुलिया एक जैसा मिला.

पुलिस ने 300 CCTV खंगाले

जांच के लिए पुलिस ने करीब 300 CCTV कैमरे खंगाले. इस बीच पुलिस को सूत्रों से पता चला कि दोनों महिलाएं चोरों की घटना को अंजाम देने के अपने घर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में भाग गई हैं. इसके बाद दोनों थानों की ज्वाइंट टीम को महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए मिदनापुर भेजा गया है, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. महिलाओं के पास से पुलिस ने 85 रुपए की कीमत के सोने और हीरे की ज्वेलरी और करीब 2.89 लाख कैश बरामद किया है.

ट्रांजिट रिमांड पर लाई गई नोएडा

पुलिस दोनों महिलाओं को ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लेकर आई गई है.महिलाओं की पहचान मामुनी जाना उर्फ मोनी (31) और आशा उर्फ मामोनी (30) के रूप में हुई है. मामुनी ने सेक्टर 24 में, जबकि आशा ने सेक्टर 49 में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच सालों से नोएडा में रह रही है. दोनों रिश्ते में देवरानी-जेठानी है.

घरेलू नौकरी बनकर करती थी चोरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन महिलाओं ने घरेलू सहायिका बनकर पहली बार चोरी नहीं की है. इससे पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है. दोनों महिलाएं घरों में काम करने की खोज में अलग-अलग सेक्टरों में घूमती रही थी. उन्हें काम पर रखने के बाद वह कुछ ही समय में मालिकों की दिल जीत लिया करती थी. इसके बाद मौका मिलते ही वह सोने-चांदी और हीरे की ज्वेलरी के साथ-साथ कैश लेकर फरार हो जाती थी.

जांच में यह भी पता चला कि सोने को पिघलाकर वह सुनार के पास घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर बात कहकर बेच दिया करती थी और फिर अगले टारगेट की तलाश में लग जाती थी.