Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ... Petrol Diesel Rumor: तेल-गैस की अफवाहों पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया से 1 घंटे में हटेगा आपत्तिजनक पोस... UP Petrol Diesel News: गोरखपुर-प्रयागराज में पेट्रोल खत्म होने की उड़ी अफवाह, पंपों पर उमड़ी भारी भी...

टॉर्चर की शिकार! गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घरवालों ने बताया- ‘फंदा लगाती थी, तलवार रखती थी’, इंदौर में सनसनी

मध्य प्रदेश के इंदौर के शिवाजी नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां 22 साल के अभिषेक प्रजापत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार शुरू से ही इस मौत पर संदेह जता रहा था और विस्तृत जांच की मांग कर रहा था. इसी बीच घटना के दो दिन बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है.

वायरल वीडियो में अभिषेक की प्रेमिका नजर आती है, जो पंखे पर लगे फंदे को अपने गले में डालने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं, वह तलवार अपनी गर्दन और पेट पर टिकाकर अभिषेक को धमकी देती हुई दिखती है कि “अगर तुमने मुझे छोड़ा, तो मैं अपनी जान दे दूंगी.”

वीडियो के दौरान अभिषेक लगातार उसे शांत करने की कोशिश कर रहा है और समझा रहा है कि वह ऐसा कदम न उठाए. परिजन का दावा है कि युवती की ऐसी हरकतें लंबे समय से चल रही थीं और इसी मानसिक दबाव ने उनके बेटे को अंदर से तोड़ दिया.

अभिषेक के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक के पिता रामहित प्रजापत ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि लड़की और उसके परिवार ने ही बेटे को सुसाइड की ओर धकेला. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक खुशी नाम की युवती के साथ लंबे समय से रिश्ते में था, लेकिन खुशी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. कई बार उन्होंने मारपीट कर अभिषेक को अलग होने के लिए मजबूर किया था.

परिवार का आरोप है कि खुशी भी अक्सर वीडियो कॉल पर फंदा, तलवार या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी हरकतें करके अभिषेक पर दबाव बनाती रही. इससे अभिषेक लगातार मानसिक तनाव में रहता था.

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले खुशी के परिवार ने झूठी शिकायत देकर अभिषेक को भागीरथपुरा चौकी में बंद करवा दिया था. काफी प्रयासों के बाद उसे छोड़ा गया. पिता का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने भी अभिषेक को लड़की से दूरी बनाने के लिए कहा था. लगातार मिलने वाली धमकियां, मारपीट और ब्लैकमेलिंग ने अभिषेक को अंदर से कमजोर कर दिया था.

14 नवंबर की शाम अभिषेक की छोटी बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा. वह घबराकर चिल्लाई और पिता को बुलाया. अभिषेक परिवार का सहारा था. पिता नाश्ते का ठेला लगाते हैं और परिवार में दो बहनें और एक छोटा भाई भी है.

पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त कर लिया है

घटना के बाद पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त कर लिया है. परिवार का दावा है कि सुसाइड से कुछ मिनट पहले तक वह खुशी से बात कर रहा था. यही वजह है कि उसका मोबाइल, चैट, कॉल रिकॉर्ड और वीडियो अब जांच का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.