Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति... Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र... Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25... MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Di... ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम त... Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लि...

पंजाब-चंडीगढ़ के 13 IPS रडार पर, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पलिस कंप्लेंट अथॉर्रिटी (पी.सी.ए.) ने पंजाब और चंडीगढ़ में सट्टेबाजी को लेकर 13 आई.पी.एस. अफसरों की भूमिका की जांच के आदेश दिए है। ऑनलाइन बैटिंग से जुड़े नैटवर्क में चंडीगढ़ के 3 और पंजाब के 10 अधिकारियों का नाम सामने आया है।

पी.सी.ए. बैच की जस्टिस कुलदीप सिंह (रिटायर्ड) चेयरमैन और अमरजोत सिंह गिल (रिटायर्ड आई.पी.एस.) सदस्य ने जांच के आदेश दिए है। अथॉर्रिटी ने एस.एस.पी. और इंकम टैक्स विभाग से रिपोर्ट मांगी है। अब अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। इस ऑनलाइन बैटिंग नैटवर्क में चंडीगढ़ से जुड़े कई बुकियों के नाम भी सामने आए थे। जांच एजैंसियां इन सभी की भूमिका और नेटवर्क से संबंधों की गहराई से पड़ताल कर रही है। हाईकोर्ट के वकील निखित सराफ ने पुलिस अफसरों की भूमिका उजागर करने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा था। शिकायक की कॉपी चंडीगढ़ पी.सी.ए. को भी भेजी थी।

एस.एस.पी. और इंकम टैक्स से मांगी जांच रिपोर्ट
पी.सी.ए. ने चंडीगढ़ के एस.एस.पी और इंकम टैक्स विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी है कि अब तक की जांच में क्या क्या तथ्य मिले है। उन्होंने पूछा है कि ऑनलाइन बैटिंग नैटवर्क में किन पुलिस अफसरों के नाम सामने आए है। पी.सी.ए. ने साफ कहा कि पूरी जांच रिपोर्ट जल्द सौंप, ताकि मामले की आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

ऑनलाइन बैटिंग नैटवर्क का पर्दाफाश
इंकम टैक्स इन्वैस्टीगेशन विंग ने सिंतबर से उत्तर भारत के सबसे बड़े ऑनलइन बैटिंग नैटवर्क का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई के दौरान आई.टी.टीम ने चंडीगढ़ में 2 जगह सैक्टर-33 और 44 में दबिश की थी। 4 दिन तक चली छापेमारी में सामने आया था कि ये दोनों कोठियां चंडीगढ़ और पंजाब में ऑनलाइन बैटिंग के मास्टरमाइंड और उसके भाई की है। आई.टी. ने दावा किया था कि इस नैटवर्क को पुलिस अफसरों का संरक्षण मिला हुआ था, लेकिन अब तक उन अफसरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए और न ही कोई कार्रवाई हुई है। इतना बड़ा नैटवर्क उजागर होने के बावजूद जांच की रफ्तार बेहद धीमी बताई जा रही है, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठ रहे है।