Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CIMFR Innovation: कोयला खदानों के कचरे से अब बनेंगे सड़क और पुल; सिंफर वैज्ञानिक की बड़ी खोज Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; अब एक महीने का वेतन मिलेगा अग्रिम, जानें नियम Madhuban Encroachment News: मधुबन में प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण से मचा बवाल; ग्रामीणों ने दी आंदोल... Jharkhand T20 Cricket League 2026: छोटानागपुर रॉयल्स और संथाल स्ट्राइकर्स ने जीत के साथ किया लीग चरण... Train Cancelled List: पलामू में 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 16 एक्सप्रेस डायवर्ट; 28 जून तक रहेगा रेल... Jharkhand Weather Update: मानसून की सक्रियता से बदलेगा मौसम; रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अ... Ramgarh Mining News: सिरका खुली खदान में अचानक फूटी जलधारा; इलाका हुआ जलमग्न, उत्पादन कार्य रुका Deoghar News: श्रावणी मेले से पहले देवघर को मिली 'नमो एम्बुलेंस' सेवा; सांसद निशिकांत दुबे ने की शुर... Rajya Sabha MP Baidyanath Ram: राज्यसभा सांसद बनने के बाद मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे बैद्यनाथ राम; मांग... Lohardaga Sadar Hospital News: सदर अस्पताल में बिचौलियों का राज; सिजेरियन के नाम पर मरीजों को किया ज...

इलाज के नाम पर नृशंस हत्या! रांची में क्लिनिक पहुंचे अपराधियों ने धारदार हथियार से डॉक्टर को काट डाला, इलाके में दहशत, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसका एक खौफनाक मंजर रांची एक गांव में देखने को मिला. यहां अपराधियों ने गांव में चिकित्सक के रूप में काम करने वाले एक डॉक्टर की धारदार हथियार से बर्बरतापूर्वक गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मामला जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत मतवे गांव का है. यहां रविवार की सुबह गांव के डॉक्टर सपन दास की गला काटकर हुई हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, वो लगभग पांच सालों से गांव के चिकित्सक (जिन्हें स्थानीय ग्रामीण बंगाली डॉक्टर के नाम से जानते थे) के रूप में काम कर रहा था.

डॉक्टर की हुई हत्या

मामले में बताया जा रहा कि सपन दास के घर पर आज सुबह दो लोग इलाज के लिए पहुंचे थे. इस दौरान डॉक्टर से उन लोगों की बहस हो गई. धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि, इन लोगों ने सपन दास को पकड़ा और धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया. इस हमले में डॉक्टर के शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची बुढ़मू थाना पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में गांव के सहयोग से, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब दूसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ जारी है, क्योंकि यह मामला स्थानीय पुलिस और गांव के लिए एक पहेली बनी हुआ है.

पहले भी हुई थी घटना

वहीं बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई इस हत्याकांड से महज 12 घंटे पहले ही, रांची के नगरी थाना क्षेत्र के एडचोरो गांव के रेलवे फाटक के पास एक और गंभीर आपराधिक घटना हुई. यहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही स्कूटी सवार मनीषा तिर्की नाम के युवती को गोली मार दी.

जांच में जुटी पुलिस

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस गोलीबारी की घटना में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही टेक्निकल सेल की मदद से मामले की तहकीकात में जुट गई है.