Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

माफिया की काली कमाई! प्रतापगढ़ में ड्रग तस्कर के घर मिला कैश का अंबार, नोट गिनने में लगे 22 घंटे, पुलिस का ऐतिहासिक एक्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में ड्रग माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस की इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. मानिकपुर थाना पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह जेल से चलाया जा रहा था. जेल से ही नशे का कारोबार करने वाले नेटवर्क को ऑपरेट किया जा रहा था. पुलिस ने करीब ₹2.01 करोड़ कैश, 6.075 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई से ड्रग माफिया और गिरोह में दहशत है. मानिकपुर थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. पुलिस 2.01 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया है. इसके अलावा मादक पदार्थ बरामद किया है. बताया जा रहा है कि बरामद किया गया कैश इतना था कि पुलिस को गिनने में 22 घंटे का समय लगा. इसे पुलिस इतिहास में सबसे बड़ी कैश बरामदी बताई जा रहा है.

पुलिस टीम ने मारा था छापा

इस नेटवर्क को जेल में बंद राजेश मिश्रा के द्वारा जेल से ही ऑपरेट किया जा रहा था. पुलिस ने राजेश मिश्रा के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब ₹303750 कीमत का गांजा, ₹11लाख 54 हजार कीमत की 577 ग्राम स्मैक के साथ ही ₹2करोड़ 1लाख 55 हजार 345 रुपए नकदी बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में की गई. दीपक भूकर ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की थी.

पुलिस ने पांच को किया अरेस्ट

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेश मिश्रा के करीबियों को भी गिरफ्तार किया है. जिसमें गिरोह की मुखिया रीना मिश्रा, उसका बेटा विनायक मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा, रिश्तेदार यश मिश्रा समेत अजीत कुमार मिश्रा का भी नाम शामिल है. राजेश मिश्राइन लोगों को जेल से फोन के जरिए या मुलाकात के दौरान निर्देश देता था. गिरोह के लोग तस्करी के लिए गांव और आसपास के इलाकों तक नेटवर्क फैला रखा था. पुलिस को इनके खिलाफ लगातार गांजा और स्मैक तस्करी की शिकायत मिल रही थी.