Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला

स्पेन की राजनीति में बड़ी उथलपुथल के संकेत

  • पासपोर्ट जब्त करने का भी आदेश

  • पद के दुरुपयोग का स्पष्ट आरोप

  • बेगोना अपील की तैयारियां कर रही

एजेंसियां

बर्सिलोनाः स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की पत्नी बेगोना गोमेज़ को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक न्यायाधीश ने भ्रष्टाचार के आरोपों में उन पर चल रहे मुकदमे से पहले उनका पासपोर्ट जब्त करने और उसे अदालत में जमा करने का आदेश दिया है।

बेगोना गोमेज़ पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ निजी कंपनियों को सरकारी अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) हासिल करने में मदद की और सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के अनुसार, जांच न्यायाधीश जुआन कार्लोस पेनाडो ने आदेश दिया कि गोमेज़ को सुनवाई की अगली तारीख (जो अभी तय नहीं हुई है) तक हर दो सप्ताह में अदालत में पेश होना होगा। साथ ही, उन पर देश छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्पेनिश अखबार एल पेस के अनुसार, गोमेज़ इन शर्तों के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही हैं।

गोमेज़ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उनके पति और उनकी पार्टी स्पेनिश सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी  ने इस मामले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। पार्टी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, बेगोना गोमेज़ निर्दोष हैं। उन्हें दो वर्षों से न्यायिक और राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आज जो हुआ वह उसी का एक और हिस्सा है।

दूसरी ओर, स्पेन की मुख्य विपक्षी पार्टी पीपुल्स पार्टी ने इस घोटाले के बाद सांचेज़ के इस्तीफे और तत्काल चुनाव कराने की मांग की है। पार्टी के महासचिव मिगुएल टेलाडो ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सांचेज़ ने सरकार को एक आपराधिक संगठन में बदल दिया है।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में प्रधानमंत्री सांचेज़ के करीबी कई लोग कानूनी विवादों में घिरे हैं। सांचेज़ के पूर्व परिवहन मंत्री और पीएसओई के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सार्वजनिक कार्यों, तेल-गैस अनुबंधों और महामारी के दौरान मास्क खरीद में कथित रिश्वतखोरी के मामलों की जांच का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री जोस लुइस रोड्रिगेज ज़पाटेरो भी इस सप्ताह एक विमानन कंपनी के बेलआउट और पुलिस छापे में उनके कार्यालय से बरामद आभूषणों से संबंधित जांच के सिलसिले में अदालत में पेश हुए थे।