Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

हंसराज रघुवंशी के भजन पर जमकर थिरके धीरेंद्र शास्त्री, झिरखोद मंदिर में बाबा बागेश्वर ने किया रात्रि विश्राम

दिल्ली/छतरपुर : बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन है। कल दिल्ली से शुरु हुई यह यात्रा फरीदाबाद पहुंचेगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में इंद्रप्रस्थ से निकली इस पदयात्रा की लंबाई 5 किलोमीटर से अधिक थी। इस पदयात्रा का 3 लाख से अधिक लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। 150 किलोमीटर की दूरी इस पदयात्रा को तय करनी है। पहले दिवस की पदयात्रा 11 किलोमीटर की है। 11 किलोमीटर में से 5 किलोमीटर तक सिर्फ जन सैलाब दिखाई दे रहा था। 12 साल के बच्चे से लेकर 65 साल तक के वृद्ध, माताएं बहनें महाराज के साथ पदयात्रा में चल रही है।

200 से अधिक स्थानों में हुई पुष्प वर्षा, जगह-जगह जलपान की व्यवस्था

पदयात्रा का 200 से अधिक स्थानों में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। जिस क्षेत्र से पदयात्रा निकल रही थी उस क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। दरवाजे, छतों एवम ऊंचे स्थानों में खड़े होकर लोग पदयात्रा का अभिवादन कर रहे थे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर सनातनियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रथम दिवस की पदयात्रा विराम पड़ाव पर झिरखोद मंदिर में यात्रा विराम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर हंसराज रघुवंशी के भोलेनाथ के भजन की धुन पर महाराज श्री आनंद लेते दिखे। तो वहीं पदयात्रा में बूढ़े दादा के साथ आनंद लेते नजर आए बागेश्वर महाराज।

दिल्ली के घर की छत से लेकर सड़कों और डिवाइडरों, यात्री प्रतीक्षालयों पर सनातनियों का मेला लगा रहा। दिल्ली से वृंदावन की ओर प्रस्थान करते हुए सनातन एकता पदयात्रा प्रथम दिवस में झीरखोद मंदिर पहुंची। इससे पहले मार्ग में पड़ने वाले गांवों में ग्रामीणों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लाखों ग्रामवासियों ने दर्शन कर पदयात्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

सनातन हिंदू पदयात्रा में महिलाओं के भीतर विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों की धुन पर उन्होंने हाथों में भगवा ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस दौरान लिए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।