Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- 'डंडे के जोर पर कु... Viral Video: टीकमगढ़ में मंत्री जी की दौड़! CM मोहन के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दिलीप अहिरवार ने ... NEET UG Success Story: घरेलू सहायिका की बेटी और ऑटो चालक के बेटे ने पास की नीट परीक्षा, पढ़ें प्रेरक... CM Yogi in Amroha: 'पहले हर जिले में होते थे दंगे', अमरोहा में गरजे सीएम योगी, सैफई सिंडिकेट पर साधा... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़के अशोक गहलोत, कहा- 'शांतिपूर्ण विरोध का गला घो... US-Iran Conflict: ईरान का सबसे बड़ा दांव, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट बंद हुआ तो दुनिया में मचेगा हाहाकार Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने सिलीगुड़ी में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा, 'चिकन नेक' पर अहम बैठक सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर बवाल: कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया 'लोकतंत्र पर काला धब्बा' Football Match Screening in Delhi: फुटबॉल फैंस को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, सुबह 4 बजे तक खुलेंगे ... Akhilesh Yadav on Yogi: 'घुटनों के बल चढ़कर मांगें माफी', हनुमानगढ़ी विवाद पर अखिलेश यादव ने सीएम यो...

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पकड़ी गई हथियारों की खेप

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर देहात के गांव घोनेवाल में ग्राम रक्षा समिति की सतर्कता ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने रामदास थाना क्षेत्र के रावी नदी किनारे से पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई भारी हथियारों की खेप बरामद की है। इसमें 2 आधुनिक एके-सीरीज असॉल्ट राइफलें (8 मैगजीन सहित), एक .30 बोर पिस्तौल (2 मैगजीन सहित), 245 जिंदा कारतूस (7.62 एमएम) और 50 जिंदा कारतूस (.30 बोर) शामिल हैं।

एस.एस.पी. अमृतसर देहात मनिंदर सिंह ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में बताया कि ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को खेतों में एक संदिग्ध बैग दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली और यह खतरनाक खेप बरामद की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार पंजाब में अशांति फैलाने की कौशिश कर रहा है। ड्रोन या अन्य माध्यमों से हथियार भेजकर गैंगस्टरों और आतंकियों को सप्लाई की जा रही है, लेकिन हमारी पुलिस और गांववासियों की मुस्तैदी से ऐसी हर साजिश को नाकाम किया जा रहा है।

एस.एस.पी. ने चेतावनी दी कि यह खेप किसी बड़े हमले या गैंगवार के लिए थी। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूछताछ से पता चलेगा कि ये हथियार किसके पास पहुंचने वाले थे। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है और जल्द ही तस्करों व प्राप्तकर्त्ताओं को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

पिछले कुछ महीनों में अमृतसर सीमा पर हथियार तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन ग्राम रक्षा समिति की भूमिका पहली बार इतनी निर्णायक साबित हुई है। उन्होंने गांव वालों को सराहा और कहा कि सीमा सुरक्षित रखने में हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसी सूचना पर तुरंत पुलिस को बताएं।

पंजाब पुलिस ने फिर साबित कर दिया कि पाक प्रायोजित नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह कार्रवाई दिवाली के ठीक बाद हुई, जब आतंकी मौकों की तलाश में रहते हैं। पुलिस की यह मुहिम पंजाब को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।