Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot... Share Market Crash: बाजार से रूठे विदेशी निवेशक, ₹11,000 करोड़ की निकासी ने IT कंपनियों को हिलाया; ज... Google Big Plan: सुंदर पिचाई के एक ऐलान से गदगद हुआ भारत, ₹1,36,650 करोड़ के निवेश से बदल जाएगी सूरत फुलेरा दूज 2026: वैवाहिक जीवन में घुलेगी खुशियों की मिठास, पूजा में जरूर शामिल करें ये खास फूल ना गेहूं, ना बाजरा... महिलाओं के लिए 'सुपरफूड' है यह अनाज! एक्सपर्ट से जानें इसके चमत्कारी फायदे मोदी सरकार का बड़ा कदम: 5 देशों की सरहद पर बसेंगे 'स्मार्ट विलेज', पलायन रुकेगा और दुश्मन पर रहेगी क... विमान हादसा: अजित पवार के बेटे का बड़ा हमला, VSR वेंटचर्स पर बैन लगाने की मांग; ब्लैक बॉक्स पर भी सव... UP Politics: 'चोटी विवाद' के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम, बटुक ब्राह्मणों का तिलक लगाकर किया सम्मान Jharkhand CID Operation: जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलास... Bihar News: 25 सालों से मुंगेर में खौफ का दूसरा नाम था सुरेश कोड़ा, अब AK-47 सौंपकर मांगी माफी

बाल-बाल बचे पर्यटक! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान बाघ ने मारा पंजा, हमले का खौफनाक वीडियो वायरल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले की चौंकाने वाली खबर सामने आई है. टाइगर रिजर्व में जिप्सी से सफारी कर रहे एक परिवार पर बाघ ने हमला कर दिया. हालांकि, बाघ परिवार तक पहुंच नहीं पाया, लेकिन उसे अपने देखकर लोग सहम गए और भागो-भागो की आवाज लगाने लगे. जिप्सी का ड्राइवर गाड़ी की स्पीड बढ़ाता तब तक बाघ ने हमला कर दिया. हमला इतना तेज था कि गाड़ी की बॉडी की चादर को भी बाघ ने पंजे से उखाड़ दिया. बाघ के हमले का वीडियो कैमरे कैद हो गया.

दरअसल, पूरनपुर निवासी नितिन अग्रवाल 1 नवंबर को परिवार के 10 सदस्यों के साथ जिप्सी से जंगल घूमने गए थे. नितिन ने बताया कि वह पहली बार बच्चों की जिद पर जंगल घूमने गए थे. दोपहर में जंगल की झाड़ियों में हलचल दिखी, तो चालक ने जिप्सी धीमी कर दी. बच्चों ने बाघ को देखा और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे. इसी बीच बाघ ने जिप्सी का पीछा करना शुरू कर दिया. ड्राइवर ने जब स्पीड बढ़ाई, तब तक बाघ काफी करीब आ चुका था और उसने झपट्टा भी मारा, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से जिप्सी तक नहीं पहुंच सका.

वीडियो बनाते वक्त हमला

बाघ ने जिस समय हमला किया उस समय जिप्सी में मौजूद लोग वीडियो बना रहे थे. उधर, पर्यटकों पर बाघ के हमले के बाद जंगल घूमने से लोग काफी डर रहे हैं. लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं और न ही कुछ बोलने को तैयार हैं. फिलहाल जंगल में इस तरह की घटना से पर्यटकों में उत्साह कम देखा जा रहा है.

जिप्सी में बैठे थे 11 लोग

जिप्सी में नितिन की पत्नी समेत 11 लोग सवार थे. पर्यटकों में दो बच्चे भी शामिल थे. बाघ के हमले से सभी पर्यटकों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार के बाद भगदड़ मच गई. फिलहाल, पर्यटकों की भीड़ देख बाघ दोबारा जंगल की ओर चला गया. तब जाकर पर्यटकों और जिप्सी चालक ने राहत की सांस ली.

हादसे के बाद पर्यटकों में डर

जंगल घूमने के दौरान बाघ के हमले की खबर से आने वाले पर्यटकों पर साफ असर दिखाई दे रहा है. बाघ के हमले की खबर से पर्यटक भी डरे हुए हैं, जिसकी वजह से जंगल सफारी में पर्यटकों की संख्या में कमी देखी जा सकती है. फिलहाल वन विभाग के अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.