Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Big Decision: छह सप्ताह में होगी लोकायुक्त की नियुक्ति, सभी ट्रिब्यूनल में अध्यक्ष और सदस्य भी होंगे... मिसाइल और ड्रोन उत्पादन को बाधित करने का नया फैसला Surajpur Police News: सूरजपुर में पुलिस जवान ने उठाया आत्मघाती कदम; ड्यूटी से लौटने के बाद दी जान, म... वियेना की बैठक के बाद तेहरान से सीधी चेतावनी Durg Police Found Missing Girls: दुर्ग में लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने खोज निकाला, घर से भागने ... Digital Chhattisgarh: ऐतिहासिक डील! छत्तीसगढ़ आईटी विभाग और STPI के बीच समझौता, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्य... कोसोवो के पूर्व राष्ट्रपति के लिए 45 साल की सजा की मांग Surajpur News: सूरजपुर धान मंडी में सेंधमारी! सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुए चोर, मंडी की सुरक्षा व्यवस... वीडियो डिलीट करने से अपराध कम नहीं होता Surajpur Police Action: फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पड़ी महंगी! सूरजपुर पुलिस ने सिखाया छात्रों को स...

दहेज की आग! ‘कांस्टेबल बेटे’ की कीमत ₹20 लाख बताते हुए ससुर ने ऐन वक्त पर तोड़ी शादी, मेरठ में दुल्हन करती रही इंतजार

हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़ा पहने दुल्हन अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी. काफी देर हो गई बारात आई ही नहीं तो इंतजार कर-कर करे मेहमान ही वहां से जाने लगे. दुल्हन के पिता ने फिर परेशान होकर दूल्हे को फोन लगाया. सामने से दूल्हे के पिता ने फोन उठाया. वो बोले- पहले 20 लाख रुपये कैश दो. तभी बारात लाएंगे. यह सुनकर दुल्हन के पिता हक्का-बक्का रह गए. वो बोले- समधी जी! यहां पूरी तैयारी हो चुकी हैं. हम इतना पैसा कहां से लाएंगे. दूल्हे के पिता ने फिर शादी तोड़ दी.

दूल्हे के पिता बोले- मेरा बेटा पुलिस में कांस्टेबल है. उसकी नौकरी लगाने में मेरे 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं. अगर आप लोग पैसा नहीं दे सकते तो हम भी बारात नहीं ला रहे. फिर उन्होंने फोन काट दिया. ये बातें सुनकर दुल्हन का पूरा परिवार सन्न रह गया. फिर पुलिस के पास जाकर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है.

दिल्ली देहरादून हाईवे पर एक फार्म हाउस में 2 नवंबर की रात को शादी की तैयारी चल रही थी. यहां पर मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मास्टर महेश की बेटी की शादी थी. उसकी शादी परतापुर के अछरोड़ा निवासी गोपाल शर्मा के पुत्र से तय हुई थी. दूल्हा अभिषेक पुलिस कांस्टेबल है. वो इस वक्त कासगंज में तैनात है.

1 नवंबर को सगाई हुई थी और 2 नवंबर यानि रविवार को बारात आना तय हुआ था. दुल्हन का परिवार शादी की तैयारी में जुटा था. हाईवे स्थित फार्महाउस में शादी की तैयारी चल रही थी. दुल्हन के रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्त शादी में आए थे. सभी मेहमानों ने काफी देर तक बारात आने का इंतजार किया. मगर बारात नहीं आई. फिर दुल्हन को आशीर्वाद देकर सभी मेहमान वहां से चले गए.

20 लाख कैश मांग रहे थे

इधर, दुल्हन के पिता महेश ने दूल्हा के परिजनों को फोन किया तो उन्होंने बारात लाने से इनकार कर दिया. आरोप है की फोन पर दूल्हे के पिता ने 20 लाख की डिमांड की. कहा कि 20 लाख रुपए नकद चाहिए. क्योंकि बेटे की नौकरी लगने में 20 लाख रुपए खर्च हुए थे. यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. काफी मान मनौव्वल के बाद भी दूल्हा बारात लेकर नहीं आया. इसके बाद दुल्हन के पिता ने मेरठ के दौराला थाने पहुंचकर दूल्हे और परिजनों के खिलाफ तहरीर दी. दुल्हन के परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच जारी है.