Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा?

एम के स्टालिन भी वोट अधिकार यात्रा में शामिल

भाजपा ने डीएमके प्रमुख के बिहार विरोधी बयान जारी कर दिये

  • इंडिया गठबंधन का एक और शक्ति प्रदर्शन

  • भाजपा ने स्टालिन को बिहार विरोधी बताया

  • विशाल जनसभा में भी द्रमुक नेता मौजूद रहे

राष्ट्रीय खबर

पटनाः भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष एमके स्टालिन की बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में भागीदारी की कड़ी आलोचना की है। भाजपा का आरोप है कि स्टालिन ने इस यात्रा में शामिल होकर तमिलनाडु के लोगों का अपमान किया है। यह विवाद तब और गहरा गया जब भाजपा नेताओं ने डीएमके और उसके सहयोगियों द्वारा बिहारियों और उत्तर भारतीयों के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर स्टालिन पर हमला बोला।

तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के. अन्नामलाई ने इस मामले को तूल देते हुए डीएमके नेताओं और उनके सहयोगियों द्वारा दिए गए पिछले बयानों का एक संकलन जारी किया, जो बिहार और उत्तर भारत के लोगों के लिए आपत्तिजनक माने जाते हैं। अन्नामलाई ने एमके स्टालिन को सीधे तौर पर चुनौती दी कि वे बिहार में उसी मंच पर खड़े होकर उन टिप्पणियों को दोहराएं। इस तीखी आलोचना और चुनौती के बावजूद, स्टालिन ने अपना रुख नहीं बदला। वे बुधवार को बिहार में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय जनता दल  के नेता तेजस्वी यादव के साथ एक विशाल जनसभा में शामिल हुए।

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन बुधवार को मुजफ्फरपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी पहुंचे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के साथ स्टालिन भी राहुल के रथ पर सवार दिखेय़ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

वोटर अधिकार यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे। लालू प्रसाद यादव देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं, क्योंकि वे भाजपा से कभी नहीं डरे। उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। भाजपा के बारे में उन्होंने कहा कि पहले तो वोट चोरी का सिर्फ संदेह होता था क्योंकि कोई पुख्ता सबूत नहीं था। अब सब कुछ सामने आ जाने के बाद यह भी साफ हो गया कि वोट चोरी में चुनाव आयोग भी शामिल है।

बुधवार को हिंदी भाषी बिहार आकर भी स्टालिन ने रैली को तमिल में ही संबोधित किया। इसका अनुवाद एक व्यक्ति हिन्दी भाषा में कर रहा था. लोगों की जयकार और सियासी बयानबाजी के बीच स्टालिन ने मुजफ्फरपुर में समां बांध दिया। राहुल गांधी तेजस्वी यादव के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन करते हुए तमिलनाडु के सीएम ने कहा कि मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से मिटाना आतंकवाद से भी बुरा है।

इस यात्रा के दौरान, विपक्षी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। राजद नेता तेजस्वी यादव ने तो एनडीए के नाम का ही एक नया अर्थ निकाला। उन्होंने कहा कि एनडीए का पूरा नाम नहीं देंगे अधिकार है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में वोट चोरी हो रही है और लोगों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा-एनडीएको विफल करने के लिए अपने वोटों की रक्षा करेगी।