Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

काली स्कर्ट में भागने की कोशिश का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में शराब की पार्टी पर हुई छापामारी

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में देर रात चल रही एक पार्टी में छापेमारी के बाद, काली स्कर्ट पहने एक लड़की साणंद पुलिस स्टेशन से चुपके से भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश कर रही युवती का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चुपचाप पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश कर रही है, लेकिन सतर्क पुलिस उसे देख लेती है और उसे वापस थाने के अंदर भेज देती है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। पत्रकार ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, अहमदाबाद के साणंद में एक निजी रिसॉर्ट में शराब पार्टी का भंडाफोड़ हुआ। यह रियल एस्टेट से जुड़े प्रतीक सांघी की जन्मदिन पार्टी थी। 80 लोग हिरासत में लिए गए, जिनमें से 13 पुरुष और 26 महिलाएं नशे में पाई गईं। इतना सारा शराब कहां से आया।

यह घटना रविवार (20 जुलाई) की रात साणंद के ग्लेड वन गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में एक हाई-प्रोफाइल जन्मदिन पार्टी के भंडाफोड़ के बाद हुई। गुजरात समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी का आयोजन प्रतीक सांघी ने किया था, जो कथित तौर पर रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ा है। ऐसी खबरें हैं कि नशे में पाए जाने के बाद 13 पुरुषों और 26 पुरुषों सहित लगभग 39 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किए और सभी 30 लोगों को मेडिकल जांच और रक्त के नमूने के लिए भेज दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि छापेमारी के बाद आरोपियों को साणंद पुलिस स्टेशन लाया गया। युवती थाने के गेट के पास खड़ी दिखाई दे रही थी और अन्य आरोपी कतार में थाने में प्रवेश करते दिख रहे हैं।

इसके बाद महिला धीरे-धीरे और तेज़ी से दूसरी तरफ़ बढ़ी और परिसर में खड़ी बाइकों को पार करते हुए थाने से भागने की कोशिश की। थाने के बाहर मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों ने महिला की भागने की कोशिश नाकाम कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी महिला को थाने के अंदर जाने के लिए कहता है, जिसके बाद वह सीधे थाने के अंदर चली जाती है।