Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैर... NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबा... Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज Ranchi News: ड्रोन मैपिंग से बदलेगी स्वर्णरेखा और हरमू नदी की सूरत, पुनर्जीवन के लिए प्रशासन की बड़ी...

पहलगाम आतंकी हमले में नाम आने से सतर्क पाकिस्तानी जनरल

अपने परिवार को विदेश भेज दिया असीम मुनीर ने

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख जनरल असीम मुनीर का नाम भी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ रहा है। इस चर्चा के बीच ही यह खबर आयी है कि उन्होंने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। इस सूचना की वजह से पाकिस्तान में भी संभावित युद्ध की अटकलें तेज हो गयी है। दूसरी तरफ आम लोग भी सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज होते हुए देख रहे हैं। यहां तक पहुची खबरों के मुताबिक, असीम मुनीर के अलावा कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी अपने परिवारों को यूरोपीय देशों में स्थानांतरित कर दिया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले के पीछे असीम मुनीर का हाथ हो सकता है, जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए थे। हालांकि, पाकिस्तान इस हमले में अपनी कोई भूमिका होने से इनकार कर रहा है।

पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि असीम मुनीर अपने पद को बचाने के लिए इस तरह के हमले करा सकते हैं। लेकिन अब उन्हें भारतीय हमले का डर सता रहा है, जिसके चलते वे अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि भारत सरकार ने सीमा पार की आतंकवाद पर जोर दिया है और इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ पाकिस्तान को यह डर भी सता रहा है कि इसी कार्रवाई के बाद भारत पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा कर सकता है, जहां के लोग पाकिस्तान की सरकार से संतुष्ट नहीं है।