Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

नुकसान की वसूली दंगाइयों से होगीः फडणवीस

नागपुर के दंगा पीड़ित इलाकों को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

  • सीसीटीवी फुटेज से पहचान जारी है

  • मोदी की यात्रा पर इसका असर नहीं

  • विदेशी हाथ पर कुछ कहना जल्दबाजी

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि नागपुर हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान न करने पर उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, श्री फडणवीस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से वीडियो और फुटेज का विश्लेषण करने के बाद अब तक 104 दंगाइयों की पहचान की गई है और कानून के अनुसार 12 नाबालिगों सहित 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। श्री फडणवीस ने कहा कि सोमवार को मध्य नागपुर क्षेत्रों में हुई हिंसा के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धारित यात्रा प्रभावित नहीं होगी।

गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा, नागपुर हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान न करने पर उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वाले तत्वों का पता नहीं चल जाता और उनसे सख्ती से निपटा नहीं जाता। पढ़ें: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान समेत 5 अन्य पर देशद्रोह का आरोप उन्होंने कहा कि दंगों में विदेशी या बांग्लादेशी हाथ होने के बारे में टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच चल रही है।

फडणवीस ने कहा कि इस घटना को खुफिया विफलता नहीं कहा जा सकता, लेकिन खुफिया जानकारी (एकत्रीकरण) बेहतर हो सकती थी। उन्होंने कहा कि दंगाइयों ने महिला कांस्टेबलों पर पत्थर फेंके। उन्होंने कहा, उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई। जांच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी विदेशी हाथ या बांग्लादेशी लिंक की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा, हिंसा का कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान ही हिंसा भड़क उठी थी। मामला ज्यादा गंभीर होने की वजह से कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा था।