Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: हस्तिनापुर में नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या; एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्न... Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान महिला टीम की शर्मनाक हरकत; अहम मुकाबले से पहले कोच वहाब रियाज ... Anubhav Sinha & Taapsee Pannu: तापसी पन्नू के साथ अनुभव सिन्हा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी; जानें निर्देशक क... US-Iran Peace Talks: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच ट्रंप के बयान से बवाल; ईरानी प्रतिन... Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे लुढ़का; जानें क्या है बाजार का ताजा हाल Zoho in China: चीन में जोहो की 25 साल की लंबी यात्रा; श्रीधर वेम्बू की कंपनी का वहां कैसे बढ़ा दबदबा? Ardra Nakshatra 2026: सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश; मानसून की आहट और कृषि परंपराओं में इसका म... Mango Sandesh Sandwich Recipe: आम के सीजन में घर पर बनाएं क्रीमी बंगाली मैंगो संदेश सैंडविच, जानें आ... Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 'महायुति' का दबदबा; 17 में से 16 ... Prayagraj Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; विधायक की फटकार के बाद आरोपी ...

हिजबुल्लाह कमांडर की घर के बाहर हत्या

इजरायल से युद्धविराम के बाद लेबनान की नई परेशानी

बेरूतः बड़ी मुश्किल से इजरायल के साथ युद्धविराम होने के बाद भी हिजबुल्लाह की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही है। एक प्रमुख हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या इसकी ताजा कड़ी है। लेबनान में अपने घर के बाहर प्रमुख हिजबुल्लाह कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

लेबनान के मीडिया ने बताया कि पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी की मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हिजबुल्लाह कमांडर शेख मुहम्मद हमादी को मचघरा में उनके घर के बाहर ड्राइव-बाय शूटिंग में छह बार गोली मारी गई। गोली लगने के बाद हमादी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

लेबनान के अधिकारियों द्वारा की गई जांच के अनुसार, मकसद तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेबनान के एक अरबी अखबार के अनुसार, हत्या कई सालों से चले आ रहे आपसी झगड़े की वजह से हुई और यह राजनीति से प्रेरित नहीं थी। अभी तक, किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस घातक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, जो इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच शुरुआती 60-दिवसीय युद्धविराम के दौरान हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार, 1985 में हमादी ने पश्चिमी जर्मनी के विमान लुफ्थांसा फ्लाइट 847 का अपहरण कर लिया था, जिसमें 153 यात्री सवार थे, जिनमें कई अमेरिकी भी शामिल थे। अपहरण के दौरान, कथित तौर पर एक अमेरिकी नागरिक को प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

पश्चिमी देशों के खिलाफ़ हिंसा के इस और अन्य कृत्यों में हमादी की संलिप्तता ने उसे अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी की वांछित अपराधियों की सूची में एक प्रमुख स्थान दिलाया। इस वजह से इस हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या के पीछे दरअसल कौन है, इस पर अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है।