Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल! Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, इन 7 जिलों में 'येलो... सितारों से सजी दिल्ली की रात! IFFD 2026 में LG और CM की मौजूदगी में सम्मानित हुए मोहित सूरी-रमेश सिप... Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य... Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप। Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी... Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 8 भारतीयों की मौत और 1 लापता, जानें कितने सुरक्षित लौटे और क्या है सरकार का...

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल

आतंकवादियों की सक्रियता में अब तक कोई कमी नहीं

  • तीन या चार आतंकवादी फंसे है

  • घायलों को उधमपुर भेजा गया है

  • केशवान की जंगल की घेराबंदी की

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें तीन जवान घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि किश्तवाड़ के केशवान इलाके में विशेष जानकारी के आधार पर शुरू किए गए घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गयी।

जंगल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को उधमपुर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि केशवान के जंगलों में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने सुबह करीब 11 बजे छिपे हुए आतंकवादियों को रोका।

पुलिस ने कहा, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि मुठभेड़ में तीन से चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा,यह वही समूह है, जिसने दो निर्दोष ग्राम रक्षा रक्षकों (वीडीजी) की हत्या कर दी थी। उल्लेखनीय है कि सात नवंबर को किश्तवाड़ जिले के एक दूरदराज के इलाके में आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा रक्षकों (वीडीजी) की हत्या कर दी थी।

दोनों वीडीजी की पहचान नजीर अहमदऔर कुलदीप कुमार के रूप में हुई थी। दोनों ओहली, कुंतवाड़ा के निवासी थे और अपने मवेशियों को चराने के लिए मुंजला धार (अधवारी) गए थे, लेकिन उस दिन वापस नहीं लौटे। बाद में शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दो गांव के रक्षा रक्षकों की हत्या के बाद गुरुवार शाम से कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में अभियान चल रहा था। माना जा रहा है कि तीन या चार आतंकवादी फंसे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह वही आतंकवादी समूह है जिसने दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। वहीं रविवार सुबह श्रीनगर के निशात इलाके में भी आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। निशात इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आतंकियों के एक मकान में छिपे होने की सूचना हैं।

उनकी संख्या तीन तक हो सकती है। इन आतंकियों को पकड़ने के लिए शनिवार की रात को अभियान चलाया गया था। जिस जगह यह मुठभेड़ हो रही है वहां से कुछ ही दूरी दाचीगाम नेशनल पार्क और जंगल का इलाका भी शुरू होता है। इस बीच शनिवार को सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सोपोर के रामपोरा राजपोरा के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़ हुई है।

इस दौरान जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ने आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।