Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

मोदी ने कांग्रेसी योजनाओं पर गुमराह किया: राहुल

जनहित की योजनाओं को भी फ्री की रेवड़ी कहना गलत

  • कांग्रेस ने हर गारंटी को पूरा किया है

  • अब चुनाव में भी देश को झूठ ना बोलें

  • कर्नाटक में 1.21 करोड़ महिलाओं को लाभ

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस की योजनाओं को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह वाले वादों से मुक्त कर स्वाभिमान से जीने का रास्ता बताएगी।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया,   जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की जनहित योजनाओं को  फ्री की रेवड़ी  कहकर देश को गुमराह किया। कांग्रेस की गारंटियों पर अपनी पर्ची चिपका कर वे देश में और हर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और फिर कांग्रेस पर ही वादे पूरे न करने का मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं।

मोदी जी हमारी चुनौती है, कर्नाटक आइए और घूम-घूम कर देखिए, पड़ताल कीजिए – हमने हर वादा पूरा किया है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कल ही महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार के क्रम में कई मुद्दों पर कांग्रेस पर आरोप लगाया था और कहा था कि कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी ऐसी गाड़ी पर सवार है, जिसका स्टियरिंग हर कोई पकड़ना चाहता है लेकिन इस गाड़ी में चक्के और ब्रेक ही नहीं है।

उन्होंने कहा,   कर्नाटक में कांग्रेस की योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों की तकदीर बदल दी है। तेलंगाना और हिमाचल में भी हमने वादे पूरे किए हैं और अब महाराष्ट्र में भी इंडिया समूह अपनी पांच गारंटियों से बड़े बदलाव लाने जा रहा है जिनमें महालक्ष्मी में महिलाओं को हर माह 3,000 रुपए और फ्री बस सेवा दी जाएगी जाति जनगणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को खतना करेंगे।

श्री गांधी ने कहा,   कुटुंब रक्षण में 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा होगा और मुफ्त दवा दी जायेगी। कृषि समृद्धि में किसान को तीन लाख तक का कृषि कर्ज माफ, नियमित चुकाने पर 50,000 ,रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपये माह की मदद देंगे जिससे इन योजनाओं से लोगों को भाजपा कृत महंगाई और बेरोजगारी से लड़ने की ताकत मिलेगी –

उनका जीवन स्तर सुधरेगा – अच्छी शिक्षा और पोषण तक उनकी पहुंच बढ़ेगी।   उंन्होने कहा,   मैं ये इतने विश्वास से कह रहा हूं, क्योंकि यह आजमाया और परखा हुआ है। आज कर्नाटक में 1.21 करोड़ महिलाएं कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना से फायदा पा रही हैं। इंडिया गठबंधन की पांच गारंटी महाराष्ट्र के हर वर्ग को अन्याय के चक्रव्यूह से मुक्त कर स्वाभिमान से जीने का रास्ता देगी।