Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
होर्मुज जलडमरूमध्य को नाकेबंदी तक बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर भी गोलीबारी हुई आयरिश कार्टेल का प्रमुख दुबई में गिरफ्तार मेक्सिको, स्पेन और ब्राजील क्यूबा के साथ Dhanbad Crime News: प्रिंस खान का करीबी गुर्गा 'मेजर' सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई भागने ... लेबनान में तैनात फ्रांसीसी शांतिरक्षक की मौत की पुष्टि Jharkhand News: भीषण गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से की स्कूल टाइमिंग बद... यूक्रेन की राजधानी में अज्ञात व्यक्ति का हथियारबंद हमला Jamtara News: जामताड़ा के बेवा पंचायत में गहराया जल संकट, सिर्फ एक चापाकल के भरोसे हजारों ग्रामीण त्रिनिदाद और टोबैगो में 56 शव बरामद

पुलिस मुख्यालय ने गश्ती को लेकर कई दिशा निर्देश दिए

पुलिस मुख्यालय के निर्देश बाद बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया गया पुरस्कार

  • भागलपुर डीआईजी ने रेंज में बांटा पुरस्कर

  • तीन जिलों के लंबित मामलों की पुष्टि की

  • आलोक राज के पदभार ग्रहण के बाद हर तरफ नजर

दीपक नौरंगी

भागलपुरः भागलपुर पुलिस लाइन में रेंज के तीनों जिले बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अफसर और पुलिस कर्मियों को डीआईजी विवेकानंद के हाथों से  पुरस्कृत किया गया है। भागलपुर रेंज के डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि भागलपुर जिला और बांका और नवगछिया में लंबित मामलों की संख्या है।

धीरे-धीरे इसमें सुधार लाया जाएगा, कमी आएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने कई गंभीर बिंदुओं को लेकर पुलिस हेड क्वार्टर स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसको लेकर डीजीपी आलोक राज ने कई मामलों में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। भागलपुर रेंज में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अफसर और पुलिस कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

भागलपुर पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी विवेकानंद साहब और बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश और भागलपुर सीनियर एसपी आनंद कुमार, नवगछिया पुलिस जिला के एसपी पुरण झा सहित सभी डीएसपी और पुलिस इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

पुलिस लाइन में भागलपुर रेंज के डीआईजी विवेकानंद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसको लेकर भागलपुर रेंज के डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। खासकर पिछले वर्ष हुए कुख्यात मोहन ठाकुर उर्फ मोहना ठाकुर की गिरफ्तारी के साथ नशा के खिलाफ जो पुलिसकर्मी बेहतर कार्य किए थे उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज के सम्मान समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ,सीटी एसपी के रामदास,सीटी डीएसपी अजय चौधरी के साथ भागलपुर, बांका नवगछिया पुलिस जिला के पुलिसकर्मी मौजूद थे।