Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

इमरान की पत्नी और बहन के बीच तीखी बहस

भरी अदालत में लोगों की भीड़ के बीच हो गया विवाद

इस्लामाबादः तोशाखाना मामले की सुनवाई के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल में एक अदालत बैठी है। वहां सोमवार को सुनवाई के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनकी बहन अलीमा खान के बीच तीखी बहस हो गई। सोमवार को जेल के पारिवारिक हिस्से से महिलाओं की चीखें सुनी गईं।

इमरान तब पत्रकारों से बात कर रहे थे। मालूम हो कि अलीमा ने जब कोर्ट में मौजूद एक महिला वकील के बारे में कोई टिप्पणी की तो बुशरा नाराज हो गईं। इसी दौरान बुशरा और उनकी बेटियों की अलीमा से बहस हो गई। घटनास्थल पर मौजूद बुशरा की एक पोती रोने लगी। इस बीच, इमरान ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को गिरफ्तार करने का नाटक उन्हें सैन्य अदालत में ले जाने के लिए किया गया था।

एक हफ्ते पहले फैज हामिद को पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया था। इमरान ने यह भी कहा कि उन पर 9 मई को पाकिस्तान में बने अस्थिर हालात की जिम्मेदारी स्वीकार करने का दबाव डाला जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को लगता है कि फैज़ हामिद को उनके खिलाफ गवाह के तौर पर पेश होने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

तोशाखाना से जुड़े एक नए मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत दी है। विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने पिछले सोमवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनवाई के बाद रिमांड मंजूर कर लिया।

अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी को 2 सितंबर को अदालत में पेश होने का भी आदेश दिया। एक अन्य मामले में 10 दिन की रिमांड के बाद इमरान खान और उनकी पत्नी सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। उनकी रिमांड 8 अगस्त को मंजूर की गई थी।

नए तोशाखाना मामले की सुनवाई के दौरान इमरान खान और उनकी पत्नी ने भ्रष्टाचार विरोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के विभिन्न सवालों के लिखित जवाब दिए। इस्लामाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा इद्दत मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी को बरी करने के बाद उनके खिलाफ एक नया मामला दायर किया गया था।