Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें ड... फ्रांस में डूबने से चालीस लोगों की मौत मौत के चार माह बाद होगा ईरान के शीर्ष नेता का अंतिम संस्कार केन्या में अभियुक्तों पर हत्या का मुकदमा फ्रांस के बाद अब अचानक जर्मनी की रेल सेवा बाधित Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात

सर्बिया के इजरायली दूतावास पर संदिग्ध आतंकी हमला

एक पुलिस अधिकारी को तीर मारा गया

बेलग्रेडः सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में इजरायली दूतावास के एक पुलिस अधिकारी को शनिवार को संदिग्ध आतंकी हमले में गर्दन में क्रॉसबो से गोली मार दी गई। बता दें कि क्रासबो धनुष का ही एक परिष्कृत संस्करण है। जिससे अधिक तेज गति से तीर का हमला अधिक दूर तक किया जा सकता है।

स्थानीय मीडिया एन1 के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने हमलावर को गोली मारी, जिसकी बाद में मौत हो गई। अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी गर्दन से तीर निकालने के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। सर्बिया के आंतरिक मंत्री इविका डेसिक ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताते हुए कहा कि इस घटना से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डेसिक ने कहा कि इस बात के संकेत हैं कि इस घटना में ऐसे लोग शामिल थे, जो पुलिस और सुरक्षा सेवाओं को पहले से ही ज्ञात थे – यह वहाबी आंदोलन के सदस्यों के बारे में है, उन्होंने इस्लाम की एक कट्टरपंथी संगठन का उल्लेख किया।

इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी एक बयान में इस घटना को आतंकवादी हमले का प्रयास बताया। मंत्रालय ने कहा कि इसका कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। यूरोप में इजरायल से जुड़े संस्थान गाजा में इजरायल के चल रहे घातक युद्ध के मद्देनजर संभावित हमलों के लिए हाई अलर्ट पर हैं, जो इस्लामी आतंकवादी समूह हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजरायल में सीमा पार छापे मारने के बाद शुरू हुआ था। कई यूरोपीय देशों ने पूजा स्थलों सहित यहूदी प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। ऐसा इसलिए करना पड़ा है क्योंकि इन देशों में भी हमास अथवा इस्लामी कट्टरपंथी अन्य संगठनों के समर्थक मौजूद है। इनलोगों ने अपने अपने इलाकों में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन भी आयोजित किये हैं। जर्मनी में तो एक ऐसे ही संगठन के कार्यालय में पुलिस ने छापामारी तक की थी।