Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... ASUS WiFi 8 Router: आसुस ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Wi-Fi 8 राउटर; मिलेगी 30Gbps की सुपरफास्ट स्पी...

उत्तर पूर्व की दिशा में समय से पहले बढ़ रहे मॉनसूनी बादल

तमिलनाडू से आगे निकले बारिश के बादल


  • विशाखापत्तनम के ऊपर भी बादल छाये

  • जशपुर से गुमला तक वज्रपात के आसार

  • बंगाल की खाड़ी के प्रगति अभी धीमी हुई है


राष्ट्रीय खबर

चेन्नई: क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु के अंदरूनी जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में व्यापक वर्षा की है। दक्षिण-पूर्वी भागों में कम परिसंचरण के कारण 5 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

5 जून को सलेम, कल्लाकुरिची, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और रानीपेट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम अधिकारियों ने कहा कि 6-8 जून से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

गुमला के ऊपर घने बादल

3 june gumla cloud

अगले 48 घंटों तक चेन्नई में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को कन्याकुमारी सागर, मन्नार की खाड़ी और आस-पास के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के मध्य क्षेत्रों, दक्षिण और आस-पास के मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर और लक्षद्वीप में तेज हवाओं के कारण जाने से बचने की चेतावनी दी है।

इसके साथ साथ यह बताया गया है कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून इस बार अपेक्षाकृत अधिक गति से उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से बारिश के बादल अब छत्तीसगढ़ तक के इलाके में पहुंच चुके हैं। नई जानकारी मिलने तक एक बहुत अधिक गहरा बादल गुमला से जशपुर तक के इलाके में एकत्रित हो रहा है। सैटेलाइट चित्रों के मुताबिक अगले कुछ घंटों में यह और बड़े इलाके तक फैल जाएगा। इसकी वजह से प्रभावित पूरे इलाके में अधिक वज्रपात होने की भी आशंका है।