Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन और जनता को जोड़ा

भीषण गर्मी में रांची भाजपा के लिए एनर्जी लेकर आया रोड शो

  • खुले वाहन में पूरी दूरी तय की

  • संजय सेठ भी थे उनके साथ

  • भीड़ ने लगातार पुष्प वर्षा की

राष्ट्रीय खबर

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची में रोड शो करना, भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए संजीवनी बूटी का काम कर गया। रांची से संजय सेठ को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से भाजपा के सारे कार्यकर्ता पूरी शक्ति से इसमें नहीं जुड़ पाये थे। जानकार मानते हैं कि इस सक्रियता में कमी की एक वजह मौसम भी है। दूसरी तरफ भाजपा के अंदरखाने से इस बारे में कुछ उल्टी सूचनाएं आ रही थी।

इन तमाम विरोधाभाषों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही झटके में समाप्त कर दिया जब वह हरमू बाई पास होते हुए राजभवन तक एक रोड शो के तौर पर गुजरे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह रात्रि विश्राम के बाद कल भी झारखंड में होंगे। रांची के रोड शो के पहले प्रधानमंत्री ने चाईबासा में पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यहां पर इस बात पर लोगों का ध्यान गया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आयी गीता कोड़ा के समर्थन में अर्जुन मुंडा भी मंच पर थे। इस पर अधिक ध्यान इसलिए गया क्योंकि अर्जुन मुंडा से अनबन की वजह से ही मधु कोड़ा ने भाजपा छोड़ दिया था और राज्य के निर्दलीय मुख्यमंत्री बने थे।

रांची हवाई अड्डे से लेकर राज भवन तक रोड शो के निर्धारित समय से काफी पहले से ही लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी थी। सुरक्षा के लिए रास्ता के दोनों तरफ पहले से ही बैरिकेड लगा दिये गये थे और कई मार्गों पर यातायात और ऑटो चालन भी बंद कर दिया गया था। हरमू बाई पास के अनेक चौक चौराहों पर पहले से ही भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर उनके स्वागत में खड़े थे।

हवाई अड्डा से निकलने के बाद एक खुले वाहन पर सवार प्रधानमंत्री मोदी ने रास्ते के दोनों तरफ खड़ी भीड़ का न सिर्फ अभिवादन किया बल्कि इस पूरी यात्रा के दौरान वह अपने हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न भी लिये रहे। इसके जरिए भी उन्होंने बिना कुछ कहे भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। वैसे यह बता देना प्रासंगिक है कि रांची सीट पर भाजपा के कुछ दूसरे नेता किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने की मंशा रखते थे लेकिन जब खुद नरेंद्र मोदी ने रांची से संजय सेठ और पलामू से बीडी राम का नाम लिया तो दूसरे गुट के लोगों ने चुप्पी साध ली। इन गुटों की अनुपस्थिति भी आज के रोड शो में थोड़ी बहुत नजर आयी।

एक खुली गाड़ी पर सवार मोदी के साथ रांची के प्रत्याशी संजय सेठ और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी भी थे। जाहिर है कि इतनी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री के साथ साथ स्थानीय भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ भी प्रसन्न दिखे। सभी स्थानों पर उपस्थित भीड़ में महिलाओं की भारी मौजूदगी से भाजपा को जोश आना स्वाभाविक है। अब उम्मीद की जा सकती है कि अपने अपने कारणों से जो भाजपा कार्यकर्ता सुस्त पड़े हुए थे, वे इस रोड शो के बाद चुनावी समर में कमर कस कर उतर आयेंगे। श्री मोदी के रोड शो के दौरान अनेक स्थानों पर उनपर फूल भी बरसाये गये। इससे बिना किसी भाषण के भी चुनावी माहौल के बनने का साफ संकेत मिला।