Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Murder Case: जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से लौटते सम... LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त कि... IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स।

झारखंड में सोरेन की ही सरकार रहेगी

विधानसभा में विश्वास मत में भी महागठबंधन का बोलबाला


  • वीडियो से चार ज्यादा विधायक जुटे

  • एक विधायक बीमार है तो नहीं आये

  • हेमंत सोरेन ने फिर सबका ध्यान खींचा


राष्ट्रीय खबर

रांचीः मुख्य धारा के टीवी चैनलों को फिर से निराशा हाथ लगी क्योंकि झारखंड विधानसभा में सरकार ने बड़ी आसानी से विश्वासमत हासिल कर लिया। कई चैनलों और समाचार पत्रों ने झामुमो में फूट होने, कांग्रेस के विधायकों के नाराज होने जैसे कई समीकरणों का प्रचार किया था। यहां तक कि हेमंत सोरेन के अपने परिवार में फूट होने तथा नाराज विधायक लोबिन हेम्ब्रम के इस्तीफा देने का भी प्रचार किया गया था। विधानसभा में यह सारे बातें गलत साबित हुई।

राज्यपाल राधाकृष्णन द्वारा सत्ता पक्ष के नये नेता चंपई सोरेन को शपथ लेने का आमंत्रण नहीं देने की वजह से इस गुट के नेताओं ने आपस में ही गिनती करने का एक वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर दिया था। उस वीडियो में 43 विधायक मौजूद थे। आज विधानसभा के अंदर जब विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा गया तो इसके पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए जबकि विपक्ष में 29 वोट थे। झामुमो के रामदास सोरेन बीमार होने की वजह से अनुपस्थित रहे। सरयू राय सहित शेष ने खुद को इस मतदान में तटस्थ रखा।

वैसे इस बात की उम्मीद पहले से ही थी कि यह विश्वासमत सिर्फ औपचारिकता है क्योंकि नाराज बताये गये विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कल ही रांची आकर अपनी बात साफ कर दी थी। आज विधानसभा के ठीक बाहर मीडिया ने सीता सोरेन को भी घेरकर उनके विवाद पर कुछ बुलवाने की पूरी कोशिश की पर विधायक सीता सोरेन ने भी उन्हें किसी नये विवाद को जन्म देने का मौका नहीं दिया।

सदन के भीतर चुनावी पलड़ा को भांपते हुए विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस को हर गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराया लेकिन उनकी बातों का सदन के अंदर कोई खास प्रभाव नहीं देखा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस विश्वास मत के लिए सभी को हाथ उठाकर सार्वजनिक रूप से अपने समर्थन अथवा विरोध को दर्ज कराने की बात कही। सदन के कर्मचारियों ने इन सदस्यों की गिनती की और अध्यक्ष को प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में पड़े मतों की जानकारी दी।

दो दिवसीय सत्र के पहले दिन मीडिया का अधिक ध्यान ईडी की हिरासत में लाये जाने वाले हेमंत सोरेन पर थी। हेमंत सोरेन ने बड़े ही दमदार तरीके से अपनी बात सदन के भीतर रखी और वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के समर्थन का खुलकर एलान कर उस बुलबुले को फोड़ दिया, जिसे राष्ट्रीय मीडिया का एक बड़ा वर्ग लगातार उभारने की कोशिश कर रहा था। आज के इस विश्वास मत की वजह से अब यह साफ हो गया है कि अगले छह माह तक चंपई सोरेन की सरकार चलेगा और इसके बीच ही लोकसभा का चुनाव होगा। इसलिए जिस मकसद से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है, उस राजनीतिक मकसद को भाजपा शायद हासिल नहीं कर पायेगी। दूसरी तरफ इस गिरफ्तारी ने नाराज आदिवासी समुदाय के गुस्से का सामना भी भाजपा को चुनाव में करना पड़ सकता है।