Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

जानवर ने काटा तो विलुप्त प्रजाति का पता चला

अचानक रसोई घर में चला आया था अज्ञात किस्म का प्राणी

राष्ट्रीय खबर

जलपाईगुड़ीः यहां के धूपगुड़ी इलाके से एक विलुप्त जीव का पता चलने से वन विभाग के अधिकारी और वन्य प्राणी संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठन के लोग उत्साहित हैं। वैसे इस जानवर के बारे में जानकारी भी बड़े अजीब ढंग से मिली है। यहां के धूपगुड़ी इलाके में लोकनाथ पल्ली के युवक को एक अज्ञात जीव ने अचानक काट लिया।

यह युवक रात को घऱ लौटकर अपनी रसाई में बैठकर खाना खा रहा था। वहां पर परिवार के दूसरे लोग भी साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मध्यम आकार का जानवर अंदर आ गया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, इस जीव ने शीधे भीम राय नामक उस युवक को काट लिया।

उसके हाथ में काटने के दौरान ही युवक ने इस प्राणी को कसकर पकड़ लिया। इसके बाद वह अपने परिवार के दूसरे लोगों के साथ अस्पताल आया। अस्पताल आते वक्त पकड़े गये प्राणी को भी एक बोरा में बंद कर साथ लाया गया। तब तक शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्रित हो गये थे पर किसी ने इस प्रकार के प्राणी को पहले कभी नहीं देखा था।

हाथ में घाव लेकर अस्पताल पहुंचे युवक की प्राथमिक चिकित्सा की गयी। वहां भी लोग बोरा में बंद प्राणी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। दरअसल स्थानीय लोगों के मुताबिक आम तौर पर यहां के इलाके में सांप काटने पर सही पहचान के लिए भी सांप को अस्पताल ले जाया जाता है ताकि सांप की पहचान के मुताबिक ही सांप काटने की दवा दी जा सके।

इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। घर की रसाई में खाना पड़े रहने के बाद ही लोगों ने युवक का ईलाज होने के बाद वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर वन विभाग के लोग भी वहां पहुंचे और पकड़े गये जानवर की जांच की। विभाग के लोगों ने बताया कि यह दरअसल विलुप्त प्रजाति का चाईनीज फैरेट बैजर है।

इनकी आबादी अब दुनिया में बहुत कम रह गयी  है। यहां पर यह प्राणी कैसे आया, इसे लेकर भी वन विभाग को हैरानी है क्योंकि पहले इस इलाके के जंगल में इस प्राणी के होने की जानकारी नहीं थी। वैसे इस बैजर को विभाग के लोग अपने साथ ले गये थे। विभाग के मुताबिक उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद उसका दिमाग शांत होने पर उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।