Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल Indore Murder Case: इंदौर में प्रेमिका की हत्या कर लाश के साथ दरिंदगी, तंत्र क्रिया कर मांगी माफी Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत

खोदा पहाड़ निकली चूहा साबित हुई कहानी

ललन सिंह के बदले नीतीश बने अध्यक्ष

नई दिल्ली: जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की।

साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया। कार्यकारिणी ने श्री सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ये अटकलें चल रही थी कि श्री सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें सभी फैसलों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। जद यू के राज्यसभा में सांसद और वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि श्री सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में लिए गए सभी फसलों की जानकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद शाम को दी जाएगी। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों की गुरुवार शाम यहां हुई बैठक के बाद जदयू के सभी बड़े नेताओं ने श्री सिंह के इस्तीफे की अटकलें को खारिज कर दिया था और कहा था कि पार्टी में सब कुछ सामान्य है तथा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।

मीडिया के एक वर्ग में इसे ललन सिंह के विद्रोह के तौर पर उछालने की पूरी कोशिश हुई थी। उस वक्त भी जदयू की तरफ से यह कहा गया था कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। अब इस राजनीतिक बदलाव से तमाम अटकलबाजियों पर विराम लग गया है।