Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

कन्याकुमारी के पंद्रह फुट लंबा किंग कोबरा को बचाया

  • फुफकारने की आवाज से लोगों ने देखा

  • वीडियो बनाने वालों की भारी भीड़ लगी

  • जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया गया

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः तमिलनाडू के कन्याकुमारी जिला में एक 15 फुट लंबे किंग कोबरा को बचाया गया है। वन कर्मियों ने 20 अक्टूबर को कन्नियाकुमारी जिले में पुथथेन बांध के पास एक आवासीय कॉलोनी से 15 फुट लंबे किंग कोबरा को बचाया।

उस बांध के पास पोनमनई में रहने वाले लोगों से यह जानकारी मिलने के बाद कि एक किंग कोबरा उनकी कॉलोनी के पास घूम रहा है, जिला वन अधिकारी इलैयाराजा ने भारत के सबसे जहरीले सांप को बचाने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा।

किंग कोबरा को वन कर्मियों और अवैध शिकार विरोधी निगरानीकर्ताओं द्वारा बचाया गया था। इसे दर्शनीय कालीकेसम के निकट घने जंगल में छोड़ दिया गया। दरअसल कन्याकुमारी जिले के निथ्राविला इलाके में एक शख्स को एक अंधेरी जगह से अजीब आवाज सुनाई दी।

तुरंत उस स्थान पर टॉर्च की रोशनी डालने पर पता चला कि एक किंग कोबरा सांप छिपा हुआ है। यह देखकर हैरान व्यक्ति ने कोल्लानगोडे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सांप पकड़ने वाले उपकरणों के साथ सांप को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। खबर पाकर अनेक उत्साही लोग इस बड़े सांप का वीडियो बनाने में भी जुट गये।

सांप ने वीडियो बनाने वालों और उसे पकड़ने आए लोगों को डराकर अपना बचाव करने की कोशिश की। इसके बाद कर्मियों ने चतुराई से काम लिया और सांप को सुरक्षित पकड़कर बोरे में भरकर ले गए।

इससे पहले तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास एक गांव से वन अधिकारियों ने आज 15 फीट लंबे किंग कोबरा को बचाया गया था। सांप को कोयंबटूर शहर के उपनगर थोंडामुथुर के नरसीपुरम गांव में देखा गया था। यह गांव पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला में वेल्लियांगिरी पर्वत की तलहटी में स्थित है।

सांप को बाद में सिरुवानी वन क्षेत्र में ले जाया गया और अधिकारियों द्वारा जंगल में छोड़ दिया गया। हाल ही में, सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर को कोयंबटूर के पास एक गांव के एक घर में देखा गया था। गांव के एक निवासी ने अपने बाथरूम में सांप को देखा और सांप पकड़ने वाले से मदद मांगी। कुछ ही मिनटों में उन्हें एहसास हुआ कि सांप अपने बच्चों को जन्म दे रहा है।