Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

इंद्री व्हिस्की के शेयरों के भाव बीस प्रतिशत बढ़े

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः डिस्टिलरीज कंपनी पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3 अक्टूबर को अपर सर्किट लग गया, वैश्विक पुरस्कार जीतने के बाद स्टॉक में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी द्वारा निर्मित भारतीय व्हिस्की, इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023 ने हाल ही में 2023 व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड का खिताब जीता।

अक्टूबर 2023 को स्टॉक 19।97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 137।9 रुपये पर बंद हुआ। व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की-चखने वाली प्रतियोगिताओं में से एक है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन में दुनिया भर से व्हिस्की की 100 से अधिक किस्मों का मूल्यांकन किया जाता है। इंद्री ब्रांड को 2021 में हरियाणा में पिकाडिली डिस्टिलरीज से लॉन्च किया गया था।

पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज की स्थापना 1994 में हुई थी। कंपनी का मुख्य व्यवसाय चीनी और डिस्टिलरी सेगमेंट में है। यह पहले खंड में चीनी, गुड़, बिजली और खोई बेचता है और दूसरे खंड में शराब, माल्ट, कार्बन डाइऑक्साइड गैस और इथेनॉल बेचता है। इसकी करनाल (हरियाणा) में एक चीनी मिल भी है जिसमें चीनी उत्पादन इकाई, डिस्टिलरी इकाई और एक माल्ट संयंत्र है।

जून 2023 में समाप्त तिमाही नतीजों में कंपनी की शुद्ध बिक्री 24.33 प्रतिशत बढ़कर 228.95 करोड़ रुपये हो गई जबकि इसका शुद्ध लाभ 45।06 प्रतिशत बढ़कर 10.96 करोड़ रुपये हो गया। इसका कुल आय भी 40.24 फीसदी बढ़कर 24.64 करोड़ हो गया। इस साल की शुरुआत से पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयरों का मूल्य तीन गुना से अधिक हो गया है। इस शेयर ने अब तक 213 फीसदी का रिटर्न दिया है।