Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़; जानें गिरावट के 5 बड़े कार... Bihar Politics: स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद? ईरान में परमाणु ठिकाने के पास जोरदार भूकंप, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ी हलचल Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु...

बिहार में नये सिरे से पैर जमाने की तैयारी में जुटी है कांग्रेस

  • अजीत शर्मा की हाल ही में की गयी छुट्टी

  • जातिगत समीकरणों को साधने की मुहिम

  • संगठन में जान फूंकने की कवायद

राष्ट्रीय खबर

पटनाः पटना के ज्ञान भवन में 12 जून को विपक्षी दलों की की बड़ी बैठक से कांग्रेस ने अचानक किनारा कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुझाव पर इस बैठक का आयोजन किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने इस बैठक में शामिल होने के लिए देश भर के सभी दलों को न्योता दिया है। पिछले महीने कांग्रेस ने भी कहा था कि इस बड़ी बैठक में शामिल होगी लेकिन, शनिवार को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों में से कोई भी शामिल नहीं होंगे।

दूसरी तरफ बिहार में जमीन पर लेटे कांग्रेस संगठन को फिर से खड़ा करने की कवादय प्रारंभ हो चुकी है। दरअसल अखिलेश सिंह (भूमिहार समाज) को कांग्रेस ने बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर सवर्णों को साधने की कोशिश की। लेकिन अजीत शर्मा भी उसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में कांग्रेस को अपने पुराने कोर वोटरों के तराजू को बैलेंस करना था। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी।

इस बैठक में एक तरफ जहां पार्टी के विधायक दल के नए नेता को चुना किया गया तो वहीं दूसरी तरफ जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के बढ़िया नेताओं ने मंत्रणा की। बैठक के बाद मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ कर दिया कि 12 जून की बैठक में राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे में से कोई भी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं और 12 जून तक उनके देश में वापस लौटने का कोई कार्यक्रम नहीं है। इस मामले में नीतीश कुमार से पहले ही राहुल गांधी की बातचीत भी हो चुकी थी। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से किसी राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी के सीनियर नेता ही अगले 12 जून की बैठक में शामिल हों सकेंगे।

12 जून की बैठक के ठीक पहले बिहार कांग्रेस ने नया फैसला लेकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। फैसला भी कुछ ऐसा है जिसकी फिलहाल उम्मीद तक नहीं की जा रही थी। माना जा रहा है कि विपक्षी एकता की बैठक के पहले बिहार में कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। पहले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद पर भूमिहार समाज के एक नेता (अखिलेश सिंह) को बैठाया गया।

अब बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से अजीत शर्मा (भूमिहार) को हटाकर इसकी कमान एक अल्पसंख्यक (शकील अहमद खान) को दे दी गई है। शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बड़ी बात ये कि इस बैठक में सर्वसम्मति यानि बिना किसी हील हुज्जत के शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। इस पद से अजीत शर्मा की छुट्टी कर दी गई है।

लेकिन कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों ने कुछ और अहम जानकारी भी दी है। इसके मुताबिक कांग्रेस के दोनों बड़े पदों पर भूमिहार समाज के लोग ही थे। ऐसे में कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में एकतरफा वोटरों के गणित के साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसीलिए भूमिहार समाज के एक नेता अजीत शर्मा की कुर्बानी दी गई। क्योंकि अध्यक्ष पद पर उसी समाज का एक नेता (अखिलेश सिंह) बैठाया जा चुका है।