Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Art: सात समंदर पार पेरिस पहुंचेगा एमपी का 'बाग प्रिंट', कपड़ों पर उकेरी गई कलाकृति के... MP Weather Update: खजुराहो में गर्मी का 'तांडव', 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ 46 डिग्री पहुंचा पारा; देश क... MP Forest Department: कान्हा नेशनल पार्क में पहुंचा जंगली भैंसा! वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह, जानें... Gandhi Sagar Sanctuary: कूनो के बाद अब यहाँ दौड़ेंगे चीते! गांधी सागर अभयारण्य में 8 स्पेशल बाड़े तै... Bhojshala Dispute: 'कभी मंदिर, कभी मस्जिद...' मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे पर उठाए सवाल, जानें हाई कोर्... Divorce Case: 28 साल की शादी के बाद तलाक पर अड़ी पत्नी! गढ़ी ऐसी कहानी कि पति के पैरों तले खिसक गई ज... MP Assembly: 'महिला सशक्तिकरण का मॉडल बना मध्य प्रदेश', विधानसभा सत्र में सरकार का विपक्ष पर करारा ह... West Bengal Election: कौन हैं TMC नेता जहांगीर खान? जिन्हें IPS अजय पाल शर्मा ने दी सरेआम चेतावनी Crime News: अनाथ लड़की के साथ दरिंदगी! सहेली के परिवार ने पीटा, फिर स्नैपचैट फ्रेंड ने मदद के बहाने ... Bengal Election Phase 2: SIR में कटे 12.9 लाख वोटर्स में से 1468 को मिली हरी झंडी, जारी हुई सप्लीमें...

जंगल की आग रोकने में सक्रिय होंगे मुखिया भी

रांचीः रांची के उपायुक्त ने जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर मुखिया एवं अन्य लोगों की मदद लेने का निर्णय लिया है। दरअसल रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इसके अलावा भी कई मुद्दों पर बैठक की थी।

इसमें राज्य स्तरीय एक्शन प्लान के तहत योजना बनाने का निर्णय लिया गया। वनों में आग से संबंधित पोर्टल पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, स्कूल के शिक्षक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जाएगा। पोर्टल पर मोबाईल नंबर रजिस्टर करने पर वन अग्नि से संबंधित अलर्ट एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होने लगता है।

जिसमें आग लगे स्थान पर आक्षांश-देशांतर की भी जानकारी मिलती है। इसके माध्यम से आग लगे स्थल पर पहुंचा जा सकता है। मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के बाद सैटेलाइट के माध्यम से फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून से आग लगने का अलर्ट प्राप्त होने लगेगा।

भारतीय सैटेलाइटों के जरिए जंगल में कहीं भी आग लगने की स्थिति में बिल्कुल सही इलाके की जल्द पहचान हो पायेगी। जिससे आग बूझाने के लिए वन विभाग को स्थानीय मदद मिलेगी और सटीक स्थान तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।

इस बैठक में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समाज द्वारा महुआ संग्रहण पर ग्रामीणों के बीच जागरुकता फैलाने एवं प्रशिक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया, ताकि ग्रामीण वनों में बिना आग लगाए महुआ का संग्रह कर सके। साथ ही महुआ से निर्मित अलग-अलग खाद्य सामग्रियों पर भी प्रशिक्षण दिए जाने या निर्णय लिया गया।

ग्रामीण अंचलों में प्रायः लोगों द्वारा कच्चे महुआ फूल से शराब का अवैध निर्माण पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

ग्रामीण स्तर पर अवैध शराब की प्रथा पुरानी है लेकिन बदले परिवेश में अब अवैध शराब के कारोबारी भी गरीबों को लालच देकर इस धंधे में धकेल रहे हैं। इससे अवैध शराब का खतरा बढ़ गया है। आबकारी विभाग के लोग समय समय पर इसके खिलाफ कार्रवाई तो करते हैं पर वह पर्याप्त नहीं है।